{"_id":"68b186a471492571ec042848","slug":"darbhanga-news-youth-arrested-for-abusing-prime-minister-driver-raja-runs-a-puncture-shop-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
Fri, 29 Aug 2025 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 29 Aug 2025 04:23 PM IST
सार
Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवी उर्फ राजा को मीडिया के सामने भी लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मो. रिजवी उर्फ राजा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से वाहन चालक है और पिकअप वैन चलाने के साथ ही पंचर की दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Election: PM मोदी को अपशब्द के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर तोड़फोड़
विज्ञापन
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 27 अगस्त का है, जब राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा दरभंगा के बिठौली इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल गया। घटना ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सिमरी थाना में एफआईआर (संख्या 243/25) दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कांग्रेस नेता मो. नौशाद को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसी सिलसिले में पहली गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने मो. रिजवी उर्फ राजा को पकड़ा है।
पुलिस ने मीडिया के सामने किया पेश
दरभंगा सदर के एसडीपीओ-2 सुरेंद्र कुमार सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिजवी को मीडिया के सामने भी लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा में पाकिस्तानी आतंकी के दिखने की चर्चा, पुलिस हाई अलर्ट पर
गिरफ्तारी से बढ़ा राजनीतिक तापमान
गाली-गलौज की इस घटना को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। पुलिस का कहना है कि गाली देने के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। जांच में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की पड़ताल की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन