{"_id":"6734b399ac61136d4509a6ee","slug":"darbhanga-aiims-pm-modi-laid-foundation-stone-cm-nitish-kumar-ayushman-card-purvanchal-nepal-bengal-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीएम मोदी ने दरभंगा एम्स का किया शिलान्यास, CM बोले- पूर्वांचल, नेपाल सहित बंगाल के लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीएम मोदी ने दरभंगा एम्स का किया शिलान्यास, CM बोले- पूर्वांचल, नेपाल सहित बंगाल के लोगों को मिलेगा लाभ
Wed, 13 Nov 2024 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 13 Nov 2024 07:41 PM IST
सार
Darbhanga AIIMS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में एम्स का शिलान्यास करते हुए आयुष्मान कार्ड की सराहना की, जिससे गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एम्स निर्माण को बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए लाभदायक बताया।
विज्ञापन
दरभंगा में एम्स के शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा में एम्स (AIIMS) का शिलान्यास किया। इससे पूर्वांचल, नेपाल और बंगाल के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दरभंगा के विकास में दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों की संख्या अधिक होने के कारण यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से बिहार में दो एम्स की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख कर बताया कि यह योजना गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का वरदान है, जिससे अब तक सवा लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो गरीब मरीजों के लिए अस्पताल में भर्ती होना भी संभव नहीं हो पाता। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी आय वर्ग के नागरिकों को भी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर खुशी व्यक्त कर कहा कि बिहार में दूसरा एम्स बनने से राज्य के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, नेपाल और बंगाल के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा पटना एम्स की नींव रखने की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के सहयोग से दरभंगा में दूसरा एम्स बनने जा रहा है।
विज्ञापन