फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Crime In Bihar Darbhanga miscreants shot priest of Kankali temple injured is witness in this murder case

Crime In Bihar: कंकाली मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी इस हत्या मामले में है गवाह

Thu, 12 Dec 2024 09:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

बिहार के दरभंगा जिले में स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घायल पुजारी कंकाली मंदिर के प्रधान पुजारी की हत्या मामले में गवाह है।
 

विज्ञापन
Crime In Bihar Darbhanga miscreants shot priest of Kankali temple injured is witness in this murder case
पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कामेश्वर धार्मिक न्यास के तहत संचालित दरभंगा के रामबाग किला स्थित कंकाली मंदिर के प्रधान पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू की हत्या मामले का गवाह उनके पुत्र वैभव झा उर्फ गोलू को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना उस समय घटी जब वह देर शाम अपने चाचा के अंतिम संस्कार से सीतामढ़ी से लौटने के दौरान चोरौत और पुपरी के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने घेरकर पहले मारपीट करना शुरू किया। विवाद बढ़ने पर कमर से अपराधियों ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग करने लगे। इस दौरान बचने के क्रम गोली उनके दाहिने हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हंगामा सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटाते देख कर अपराधी भाग गए। जख्मी हालत में उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि अक्तूबर 2021 की अहले सुबह कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा अंटू की हत्या अपराधियों ने मंदिर परिसर में ही गोली मारकर दी थी। इस मामले की सुनवाई अभी दरभंगा व्यवहार न्यायालय में चल रहा है, जिसकी गवाही अभी चल रही है। इस मामले का एक गवाह आयुष वैभव भी है, इसकी गवाही होनी पिता हत्या मामले में बाकी है।
विज्ञापन


आयुष वैभव ने बताया कि वह अपने चाचा के अंतिम संस्कार से लौट रहा था। लौटते समय दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में घेर लिया और नाम पूछा। इस पर आयुष वैभव ने अपना परिचय दिया, जिसे सुनते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और कहा कि पुजारी हत्या में गवाही क्यों दें रहे हो, जिस पर आयुष ने अपराधियों से कहा कि आप कौन हैं और मुकदमे से क्या मतलब है। यह सुनते ही अपराधी ने फायरिंग कर दिया। बताया जाता है कि आयुष वैभव ने फायरिंग के दौरान पिस्तौल पर हाथ मार दिया, जिस वजह से गोली हथेली को छेदकर निकल गई। आयुष के चिल्लाने और फायरिंग की आवाज पर लोग दौड़े तो अपराधी फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने स्वजन की सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में आयुष को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि करीब डेढ़ वर्ष पहले कंकाली मंदिर के पुजारी एवं आयुष वैभव के पिता राजीव झा की हत्या गोली मारकर की गई थी, जिसका मुकदमा दरभंगा सिविल कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में चल रहा है। इस मामले में अभियोजन की ओर से आठ गवाहों की गवाही कराई गई है। जल्द ही इसका फैसला आने वाला है। आयुष वैभव के स्वजन परवीन कुमार ने बताया कि इसी को लेकर गोली मारी गई है। उन्होंने आयुष की सुरक्षा की मांग की है। बताया है कि अपराधी दोबारा भी हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed