फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police Encounter During Flipkart Robbery Raid in Samastipur; Notorious Criminal Shot, Two Arrested

बिहार: समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट लूटकांड में छापेमारी के दौरान मुठभेड़, कुख्यात के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 02:02 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात मनीष कुमार सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। मनीष के खिलाफ चार जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई लूट के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन
Bihar: Police Encounter During Flipkart Robbery Raid in Samastipur; Notorious Criminal Shot, Two Arrested
समस्तीपुर में पुलिस - अपराधियों में मुठभेड़ में घायल बदमाश की इलाज करवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में हुई मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के बाद घायल मनीष सिंह समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनीष सिंह के खिलाफ समस्तीपुर समेत चार जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। सदर डीएसपी-1 सतीश सुमन के नेतृत्व में नगर, मुफस्सिल और मुसरीघरारी थाने की पुलिस सदर अस्पताल में तैनात रही। अस्पताल परिसर में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


लूटकांड के बाद छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस
जानकारी के अनुसार चार दिन पहले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ स्थित फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय कार्यालय में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 1.49 लाख रुपये लूट लिए थे और वारदात के बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी उखाड़कर अपने साथ ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच आमना-सामना हो गया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की फायरिंग
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में मनीष सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

मौके से उसका एक अन्य साथी मोरवा निवासी दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान की बरामदगी को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

चार जिलों में दर्ज हैं 28 से अधिक आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार घायल मनीष कुमार सिंह कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव का रहने वाला है। उसे जिले के कुख्यात अपराधियों में गिना जाता है। उसके खिलाफ समस्तीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा जिले में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में समस्तीपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल रह चुका है।


घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फ्लिपकार्ट लूटकांड के अलावा जिले में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed