फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Power supply disrupted due to massive fire in Mohanpur grid

Bihar News: मोहनपुर ग्रिड में लगी भीषण आग, दो घंटे तक बिजली रही ठप; फायरफाइटर उपकरण भी नहीं आया काम; जानें

Sun, 06 Apr 2025 09:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 06 Apr 2025 09:49 PM IST
सार

Bihar: कर्मियों ने पहले फायर इक्विपमेंट से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। रात करीब 8:30 बजे तक अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

विज्ञापन
Bihar News: Power supply disrupted due to massive fire in Mohanpur grid
ग्रिड में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार शाम समस्तीपुर शहर से सटे मोहनपुर पावर ग्रिड में 33 केवी ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। हादसे के चलते ग्रिड परिसर में अफरातफरी मच गई और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। इस दौरान रामनवमी के अवसर पर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में अचानक फॉल्ट आने से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे ब्रेकर की सिटी फट गई। तत्काल मौके पर मौजूद बिजली कर्मियों ने फायरफाइटर उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उपकरण ने काम नहीं किया। बाद में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन

फायर ऑफिसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची और पानी व पाउडर युक्त केमिकल से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मोहनपुर ग्रिड से जुड़े जितवारपुर पावर हाउस के कई फीडरों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उपमुख्यमंत्री सम्राट बोले- भाजपा ने भारतीय राजनीति को दी नई दिशा, यह राष्ट्रवादी आंदोलन है

बिजली बहाली में लगी टीम
ग्रिड के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि शाम करीब छह बजे ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट के बाद आग लगी। कर्मियों ने पहले फायर इक्विपमेंट से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। रात करीब 8:30 बजे तक अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, हालांकि कुछ हिस्सों, जैसे मुजफ्फरपुर, में आपूर्ति बहाल करने के प्रयास अभी जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed