फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People mediated arranged marriage of lovers in temple in darbhanga Bihar

Bihar: अनजान कॉल से शुरू हुआ सफर, शादी के मंजिल तक पहुंचा, पहले परिवार ने रिश्ते का किया विरोध फिर दी मंजूरी

Sat, 04 Apr 2026 07:59 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 07:59 AM IST
सार

Bihar News: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से अंतरजातीय प्रेमी-प्रेमिका की शादी रामजानकी मंदिर में धूमधाम से हुई। दोनों परिवार पहले शादी का विरोध कर रहे थे, लेकिन समाज की पहल से सहमति बनी और नवविवाहित जोड़े को गांव में आशीर्वाद के साथ विदा किया गया।

विज्ञापन
People mediated arranged  marriage of lovers in temple in darbhanga Bihar
दरभंगा का प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों की पहल पर अंतरजातीय प्रेम करने वाले एक प्रेमी युगल की रामजानकी मंदिर में शादी करवा दी गई। बताया गया कि प्रेमी और प्रेमिका के अंतरजातीय होने के कारण दोनों परिवार शादी का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन


देर रात हुई प्रेमी युगल की शादी
समाज की मध्यस्थता और प्रयासों से दोनों परिवारों की सहमति बनी और बीती रात प्रेमी और प्रेमिका पति-पत्नी बन गए। शादी के बाद गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी रही। शादी की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मंदिर पर जुटे। नवविवाहित जोड़े ने सभी लोगों से आशीर्वाद लिया और समारोहपूर्वक विदा किए गए।
विज्ञापन


अंतरजातीय होने के कारण घर वाले कर रहे थे शादी का विरोध
बताया गया कि जाले थाना क्षेत्र के खरका बसंत गांव निवासी मनोहर यादव के बेटे राजनारायण यादव और सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के कमतौल निवासी सविता कुमारी की दोस्ती एक अनजान कॉल से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। लंबे समय तक प्रेम संबंध चलने के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। अंतरजातीय होने के कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब शादी की बात सामने आई, तो लड़की के परिवार ने प्रेमी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। डर के बावजूद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महादंगल में भारत के पहलवानों का जलवा, गुंजन सिंह के गाते ही दर्शकों के साथ गमछा लहराने लगे अनंत सिंह

गांव के लोगों ने पहले परिवार को मनाया फिर कराई शादी
दिल्ली में दोनों ने अपने गांव के एक परिचित के यहां रहकर अपनी प्रेम कहानी बताई। उस व्यक्ति ने पहले लड़की के परिवार को शादी के लिए तैयार किया और फिर लड़के के पिता और परिवार को भी मनाया। इसके बाद, दोनों प्रेमी जोड़े को लेकर दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के लतराहा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में बीती रात धूमधाम से शादी करवाई गई। इस शादी की चर्चा पूरे गांव में जोर-शोर से हो रही है और शादी के लिए मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को लोग खुले मन से बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed