फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lovers eloped married in temple; supposed married in December

Bihar: सात महीने बाद लेने थे सात फेरे, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका से रहा नहीं गया; मई में कर डाली दोनों ने शादी

Thu, 07 May 2026 07:56 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 07:56 PM IST
सार

दरभंगा के भरवाड़ा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में प्रेमी जोड़े आनंद और पिंकी ने घर से भागकर शादी कर ली। दोनों की शादी दिसंबर में तय थी, लेकिन बढ़ते प्रेम के कारण इंतजार नहीं कर सके और हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे ले लिए।

विज्ञापन
Bihar News : Lovers eloped married in temple; supposed married in December
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित भरवाड़ा बाजार के रामजानकी मंदिर में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। खास बात यह है कि दोनों की शादी पहले से तय थी और दिसंबर महीने में होने वाली थी, लेकिन दोनों इंतजार नहीं कर सके और मई में ही सात फेरे ले लिए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आनंद और पिंकी कुमारी के बीच मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत के दौरान प्रेम गहरा हो गया। दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी दिसंबर में तय की गई थी, लेकिन दोनों ने फैसला लिया कि अब वे इतने लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर नहीं रह सकते।

विज्ञापन

गुरुवार को पिंकी अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर भरवाड़ा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पहुंची और आनंद को फोन कर बुलाया। इसके बाद आनंद अपनी मां के साथ करीब पांच किलोमीटर का सफर तय कर मंदिर पहुंचा। मंदिर में पुजारी प्रशांत कुमार भारती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न कराई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और आनंद ने पिंकी की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  खगड़िया में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, घर में बना रहे थे देसी हथियार; छह आरोपी दबोचे गए

शादी के बाद आनंद की मां ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और खुशी-खुशी दोनों को अपने घर ले गईं। उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार की शादी में दोनों परिवारों की मुलाकात हुई थी। वहीं से बातचीत शुरू हुई और बाद में रिश्ता तय कर दिसंबर में शादी की तारीख रखी गई थी। हालांकि, मोबाइल पर लगातार बातचीत के कारण दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि उन्होंने तय समय से पहले ही शादी कर ली। शादी की जानकारी लड़की के परिवार वालों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed