फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Junior doctor and data operator clash, pathology tests halted, Data Opretor Dismissed

Bihar News: जूनियर डॉक्टर और डेटा ऑपरेटर के बीच हुई मारपीट, पैथोलॉजी जांच बंद; अधीक्षक ने किया बर्खास्त

Wed, 18 Mar 2026 03:28 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 03:28 PM IST
सार

दरभंगा के DMCH में यूजी छात्रों और डेटा ऑपरेटर के बीच विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद सेंट्रल पैथोलॉजी में हंगामा हुआ। मामले में डेटा ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया, फिर भी छात्र नाराज हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Junior doctor and data operator clash, pathology tests halted, Data Opretor Dismissed
हंगामा के बाद पैथोलॉजी विभाग में हंगामा करते लोग

विस्तार

दरभंगा में मारपीट से जुड़ा एक मामला सामने आया है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में यूजी स्टूडेंट और डेटा ऑपरेटर के बीच जमकर मारपीट होने के बाद सेंट्रल पैथोलॉजी में काम बंद करवा दिया गया है। यूजी छात्र सेंट्रल पैथोलॉजी में घुसकर हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही प्रिंसिपल डॉ. यू.सी. झा, अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में जुटे हैं। अधीक्षक ने तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए डेटा ऑपरेटर सत्यम कुमार को बर्खास्त कर दिया है। छात्र इस कार्रवाई से भी संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन

बताया जाता है कि पैथोलॉजी लैब के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जूनियर डॉक्टर और डेटा ऑपरेटर के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई तू-तू मैं-मैं विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से हाथापाई हो गई। मारपीट के बाद डेटा ऑपरेटर सत्यम कुमार ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले

डेटा ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया
छात्र डेटा ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिस पर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। हालांकि, नाराज छात्रों ने दोबारा पैथोलॉजी लैब में घुसकर एक अन्य कर्मी उदयशंकर सिंह से कहासुनी के बाद मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed