फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Jan Aushadhi Kendra opened at Samastipur Junction, PM Narendra Modi inaugurated it online

Bihar News: समस्तीपुर जंक्शन पर खुला जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ऑनलाइन लोकार्पण

Wed, 13 Nov 2024 07:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Nov 2024 07:50 PM IST
सार

Samastipur News: रेलवे यात्री मोहम्मद हसनैन ने इस पहल को सराहा और कहा कि यह देहाती इलाकों से आने वाले यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। मोहम्मद वसी अहमद ने भी कहा कि यह केंद्र गरीब यात्रियों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Jan Aushadhi Kendra opened at Samastipur Junction, PM Narendra Modi inaugurated it online
जन औषधि केंद्र के उद्घाटन के दौरान नगर निगम अध्यक्ष भी रहीं मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा से ऑनलाइन जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद समस्तीपुर जंक्शन पर यात्रियों के लिए सस्ती दवाइयां उपलब्ध होनी शुरू हो गईं। इस केंद्र में 1,963 प्रकार की विभिन्न दवाएं मिलेंगी और यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

 
लोकार्पण समारोह में नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम, एसीएम राजेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अनीता राम ने इस पहल को गरीबों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि अब समस्तीपुर जंक्शन आने वाले गरीब यात्रियों को बाजार से महंगी दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेंगी। जन औषधि केंद्र के जरिए उन्हें सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन

 
रेलवे यात्री मोहम्मद हसनैन ने इस पहल को सराहा और कहा कि यह देहाती इलाकों से आने वाले यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। मोहम्मद वसी अहमद ने भी कहा कि यह केंद्र गरीब यात्रियों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगा, खासकर जब वे यात्रा के दौरान बीमार हो जाते हैं।  इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार, एसएस ब्रजेश कुमार, शशिकांत सिंह और मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed