फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Dancer got shot during celebratory firing at a Mehndi function

Bihar News: मेंहदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान डांसर को लगी गोली, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Apr 2025 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

Bihar: मृतका की मां नजमा खातून ने बताया कि उनकी बेटी की बुकिंग प्रभात सिंह नामक व्यक्ति ने की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर शानू और प्रभात के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रभात ने शानू को धमकी दी थी। शानू खान एक छह महीने के बच्चे की मां थीं।

विज्ञापन
Bihar News: Dancer got shot during celebratory firing at a Mehndi function
शोक के डूबे सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में आयोजित शादी समारोह के मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला डांसर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी शानू खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात जोगियारा गांव में राम विनय सिंह के घर आयोजित मेहंदी समारोह में मनोरंजन के लिए मुजफ्फरपुर से चार महिला डांसरों को बुलाया गया था। रात लगभग 11 बजे जैसे ही डांस कार्यक्रम शुरू हुआ, वहां मौजूद कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

डांस टीम की सदस्य रानी ने बताया कि उन्होंने बार-बार फायरिंग रोकने की अपील की, लेकिन लोग मंच के पास और नीचे से लगातार गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली शानू खान के पेट में जा लगी और वह मंच पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस ने विरोध जता रही महिलाओं पर चटकाई लाठियां, वीडियो में सामने आई वजह

मृतका की मां नजमा खातून ने बताया कि उनकी बेटी की बुकिंग प्रभात सिंह नामक व्यक्ति ने की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर शानू और प्रभात के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रभात ने शानू को धमकी दी थी। शानू खान एक छह महीने के बच्चे की मां थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed