{"_id":"67f7c22e15fee1b64c07f39a","slug":"bihar-news-55-year-old-man-died-due-to-electric-shock-in-madhubani-police-investigating-incident-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: करंट लगने से 55 साल के व्यक्ति की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: करंट लगने से 55 साल के व्यक्ति की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 10 Apr 2025 06:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 06:35 PM IST
सार
Electric Shock: बिजली का करंट लगने से एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बासोपट्टी थाना एरिया की है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले में बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बिजली का करंट लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान भनपट्टी गांव वार्ड नंबर दो निवासी पुरनराम के रूप में हुई है। वह बासोपट्टी के हाईस्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
बता दें कि जब वह अपने घर में अकेले सो रहे थे। जब सुबह उसका लड़का पापा को उठाने गया तो देखा कि उनको बिजली की करंट लगने से मृत्यु हो गया है। करंट कब लगा, यह किसी को ज्ञात नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नालन्दा में आंधी तूफान से सात लोगों की मौत, बिहार के अन्य जिलों में भी तबाही
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई असरफ अली दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क से छात्र का अपहरण, पुलिस ने आठ घंटे बाद छुड़ाया, ये रहा पूरा मामला
उधर, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक का माहौल है। फिलहाल, करंट कैसे लगा उसका पता नहीं लग पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही करंट लगा होगा।