फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Dead lizard found in mid-day meal at Madhya Vidyalaya Siriawan, anger among parents

Bihar: मध्य विद्यालय सीरियावां में मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिली, अभिभावकों में आक्रोश; होगी कार्रवाई

Tue, 12 Aug 2025 09:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

Bihar: प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह इस दिन भी भोजन रसोइया ने बनाया और जांच के बाद कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को परोसा गया। परोसने के दौरान अचानक मरी हुई छिपकली दिखी।

विज्ञापन
Bihar: Dead lizard found in mid-day meal at Madhya Vidyalaya Siriawan, anger among parents
सांकेतिक - फोटो : META AI

विस्तार

मोहनपुर प्रखंड के सीरियावां स्थित मध्य विद्यालय में मंगलवार को मिड-डे मील खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। परोसे गए भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कई लोगों का कहना है कि रसोइया और प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। उनका आरोप है कि बच्चों को भोजन देने से पहले उसकी सही तरीके से जांच नहीं की गई।

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह इस दिन भी भोजन रसोइया ने बनाया और जांच के बाद कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को परोसा गया। परोसने के दौरान अचानक मरी हुई छिपकली दिखी। इसके बाद जिन्होंने खाना खा लिया था, उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। सभी बच्चे अब स्वस्थ हैं। मोहनपुर के स्वास्थ्य प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि कुल 85 बच्चों का उपचार किया गया और सभी की स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पेशी के दौरान बंदी फरार, पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर फिर दबोचा; शराब सेवन में हुई थी गिरफ्तारी

सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहनपुर भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यालय जाकर अभिभावकों और शिक्षकों से घटना की जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें केआरपी और एमडीएम प्रभारी शामिल हैं। टीम दो से तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed