फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident News Two youths riding bike collided electric pole both death

Bihar: तेज रफ्तार बनी काल! बिजली के खंभे से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Sat, 18 Jul 2026 09:07 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

Bihar News: दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar Accident News Two youths riding bike collided electric pole both death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र में तेलिया पोखर के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं, परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के गोढ़िया कुशोथर गांव निवासी रामबाबू सदा के 20 वर्षीय पुत्र सुंदर सदा और सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव निवासी निरगुन सदा के 21 वर्षीय पुत्र अजय सदा के रूप में हुई है। बताया गया कि सुंदर सदा अपनी मां शीला देवी के साथ अपने ननिहाल गोढ़िया में रहता था।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी काल
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बिजली के खंभे से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर डीएमसीएच पहुंचे पंचायत के मुखिया ने बताया कि दोनों युवक शुक्रवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले तेलिया पोखर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में MBBS का सपना दिखाकर लाखों की ठगी! नकली एडमिशन लेटर देकर बनाया शिकार, यूपी से धराया गिरोह


हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम स्थानीय लोगों से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों युवकों को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed