Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   4 people arrested for having a liquor party in MNREGA office one of arrested persons was a MNREGA employee

Bihar News: मनरेगा PO के कार्यक्रम में 'जाम' छलकाना पड़ा भारी, विदाई का रंग हुआ फीका; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:16 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Sep 2025 12:16 PM IST
सार

Darbhanga News: मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी संजीव कुमार के विदाई समारोह के दौरान जश्न भारी पड़ गया। शराब की एंट्री ने मामले को हाइप दे दिया। खबर पुलिस को लगी तो एक मनरेगा कर्मी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बड़ा सवाल ये है कि सरकारी भवन में कैसे शराब की पार्टी आयोजित कर दी गई। 

विज्ञापन
4 people arrested for having a liquor party in MNREGA office one of arrested persons was a MNREGA employee
Darbhanga News: विदाई समारोह के कार्यक्रम में मनरेगा पीओ को उपहार देते हुए उनके चाहने वाले सहयोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Darbhanga News:  जाम हो और झाम न हो...! क्या ऐसा हो सकता है? पर हां ऐसा हुआ है। बिहार में एक सरकारी अफसर की विदाई के दौरान जाम छलकाना उनके चाहने वालों को भारी पड़ गया। दरअसल, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी संजीव कुमार के विदाई समारोह के दौरान मनरेगा कार्यालय में शराब पार्टी करते हुए पुलिस ने एक मनरेगा कर्मी सवेरा कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और मौके से फरार हुए लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

मौके से शराब और मटन मिलने की बात भी सामने आई है
बताया जाता है कि मंगलवार की शाम मनरेगा पीओ संजीव कुमार के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान ही मनरेगा कार्यालय के एक कमरे में शराब पार्टी चल रही थी। इसी बीच किसी ने कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से कासिमपुर के विजय कुमार यादव, अदलपुर के राहुल कुमार पासवान, परमानंदपुर के रामनरेश यादव तथा मनरेगा कर्मी बेनीपुर के सवेरा कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मौके से शराब और मटन मिलने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election: गृह मंत्री अमित शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ करेंगे चुनाव पर मंथन, सीट शेयरिंग पर भी चर्चा


मनरेगा कार्यालय भवन सजी थी महफिल
इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मनरेगा कार्यालय भवन से शराब पार्टी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए हैं। भागने वालों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में एक मनरेगा कर्मी शामिल है, बाकी की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में खाना खाना भी कितना मुश्किल! शुभांशु ने मजेदार वीडियो साझा कर किया खुलासा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed