फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cyber Fraud with Bihar Chief Secretary Amir Subhani EOW arrests fraudster

Bihar: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी हुए साइबर फ्रॉड के शिकार, दो घंटे के अंदर पकड़ा गया जालसाज

Tue, 25 Oct 2022 12:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Oct 2022 12:38 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने रविवार को मुख्य सचिव के खाते से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन आमिर सुबहानी को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो वे सतर्क हो गए। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और इसकी सूचना आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को दी।

विज्ञापन
Cyber Fraud with Bihar Chief Secretary Amir Subhani EOW arrests fraudster
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार में आए दिन साइबर अपराध के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। अब साइबर अपराधियों ने आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। खबर राजधानी पटना की है जहां साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Amir Subhani) के बैंक खाते से 90 हजार रुपये उड़ाने की कोशिश की। हालांकि अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने रविवार को मुख्य सचिव के खाते से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन आमिर सुबहानी को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो वे सतर्क हो गए। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और इसकी सूचना आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को दी। जानकारी मिलने के बाद 90 हजार रुपये को ब्लॉक कर दिया गया और आगे की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

कुछ ही देर में आरोपी हुआ गिरफ्तार 
मामले की जानकारी मिलते ही ईओयू की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो घंटे के अंदर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ईओयू आगे की जांच और पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार जालसाज का आपराधिक इतिहास क्या है, कितने दिनों से वह इस तरह का काम कर रहा है, ऐसे तमाम सवालों को लेकर ईओयू की टीम गिरफ्तार किए गए जालसाज से पूछताछ कर रही है। हालांकि इसे लेकर ईओयू ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में साइबर अपराध का आंकड़ा
साल 2016 में बिहार में साइबर अपराध के 309, साल 2017 में 433, साल 2018 में 374, साल 2019 में 1,050 एवं साल 2020 में 1,512 मामले दर्ज किए गए हैं। बिहार में ऑनलाइन लेनदेन पिछले 10 सालों में 15 से 20 गुना बढ़ गए हैं। इससे ज्यादा गति से साइबर अपराध के मामले 10 सालों में सौ गुना बढ़ गये हैं। प्रदेश के 40 पुलिस जिलों में सबसे अधिक साइबर क्राइम राजधानी पटना में होता है। 



वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर साइबर क्राइम की बात करें तो वर्ष 2021 में कुल 52,974 मामले दर्ज हुए। 2020 में यह संख्या 50,035 थी। एनसीआरबी की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार,  2021 में पांच फीसदी अपराध बढ़ा।  2019 से तुलना करें तो साइबर क्राइम में 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed