फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals looted Rs 5 lakh at gunpoint from finance office and ran away in Vaishali

Bihar News: अपराधियों ने फाइनेंस कार्यालय में पहले पानी मांगकर पिया; फिर हथियार के बल पर 5 लाख लूटकर हुए फरार

Fri, 20 Oct 2023 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

Bihar Police: हर पीने का पानी मांगने वाला शख्स प्यासा ही हो यह जरूरी नहीं है, वह लुटेरा भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला वैशाली के शांति मार्केट से सामने आया है। जहां एक फाइनेंस कार्यालय से हथियार के बल पर लाखों की लूट हुई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Criminals looted Rs 5 lakh at gunpoint from finance office and ran away in Vaishali
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली में फाइनेंस कार्यालय पहुंचे अपराधियों ने पहले पानी मांगकर पिया। उसके बाद वे हथियार के बल पर कर्मियों से पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पूरी घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के शांति मार्केट स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय में घटी। बताया जा रहा है कि कार्यालय पहुंचे तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन अपराधी शांति मार्केट स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय में सेकंड फ्लोर पर पहुंचे थे। जहां पहले उन्होंने पानी की मांग की। फिर पानी पिया, उसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं, यह लूट की वारदात पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधी


वहीं, बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने फाइनेंस कंपनी का कार्यालय समय से पहले ही खोल दिया था। जैसे ही पानी पहुंचाकर पानी वाला नीचे गया तो सभी अपराधी ऊपर पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा और पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस का मानना है कि फाइनेंस कर्मी की लापरवाही के कारण यह लूट हुई है। फाइनेंस कंपनी का कर्मी पूरे कार्यालय के दरवाजे खोलकर बैठ गया था, जिससे अपराधी आराम से दाखिल हो गए। फिर पानी पिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। अब पुलिस अपराधियों के भागने वाली दिशा में छापेमारी कर रही है। जिला की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिदुपुर थाना अध्यक्ष रमाशंकर शाह ने बताया कि शांति मार्केट में भारत फाइनेंस कार्यालय है। उसमें तीन अपराधी आए थे, जहां उन्होंने पानी पिया और एक अपराधी ने हथियार दिखाकर पांच लाख लूट लिए पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज देख रहे हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed