Bihar News: अपराधियों ने फाइनेंस कार्यालय में पहले पानी मांगकर पिया; फिर हथियार के बल पर 5 लाख लूटकर हुए फरार
Bihar Police: हर पीने का पानी मांगने वाला शख्स प्यासा ही हो यह जरूरी नहीं है, वह लुटेरा भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला वैशाली के शांति मार्केट से सामने आया है। जहां एक फाइनेंस कार्यालय से हथियार के बल पर लाखों की लूट हुई है। जानें पूरा मामला...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली में फाइनेंस कार्यालय पहुंचे अपराधियों ने पहले पानी मांगकर पिया। उसके बाद वे हथियार के बल पर कर्मियों से पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पूरी घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के शांति मार्केट स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय में घटी। बताया जा रहा है कि कार्यालय पहुंचे तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, तीन अपराधी शांति मार्केट स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय में सेकंड फ्लोर पर पहुंचे थे। जहां पहले उन्होंने पानी की मांग की। फिर पानी पिया, उसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं, यह लूट की वारदात पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधी
वहीं, बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने फाइनेंस कंपनी का कार्यालय समय से पहले ही खोल दिया था। जैसे ही पानी पहुंचाकर पानी वाला नीचे गया तो सभी अपराधी ऊपर पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा और पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस का मानना है कि फाइनेंस कर्मी की लापरवाही के कारण यह लूट हुई है। फाइनेंस कंपनी का कर्मी पूरे कार्यालय के दरवाजे खोलकर बैठ गया था, जिससे अपराधी आराम से दाखिल हो गए। फिर पानी पिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। अब पुलिस अपराधियों के भागने वाली दिशा में छापेमारी कर रही है। जिला की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बिदुपुर थाना अध्यक्ष रमाशंकर शाह ने बताया कि शांति मार्केट में भारत फाइनेंस कार्यालय है। उसमें तीन अपराधी आए थे, जहां उन्होंने पानी पिया और एक अपराधी ने हथियार दिखाकर पांच लाख लूट लिए पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज देख रहे हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।