{"_id":"5c04ec39bdec2241b5203600","slug":"woman-s-husband-burns-boyfriend-by-petrol-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : युवक ने विवाहिता को भगाकर रचाई शादी, पहले पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार : युवक ने विवाहिता को भगाकर रचाई शादी, पहले पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की खबर सामने आई है। मामला सीतामढ़ी का है जहां पर प्रेम प्रसंग के चलते दबंगों ने व्यक्ति को पहले तो बुरी तरह पीटा और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सहियारा थाना के ओरलहिया गांव की है। बताया जाता है मृतक श्रवण महतो का गांव में एक दबंग व्यक्ति की पुत्रवधु से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि श्रवण महतो, दबंग व्यक्ति की पुत्रवधु को घर से भगा कर ले गया और शादी रचा कर ली थी।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर मृतक पर महिला के सुसरालवालों ने अपहरण की एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। मृतक के भाई जीतन महतो ने बताया कि महिला के पहले पति ने पहले तो श्रवण को बंधक बनाकर बेरहमी से उसकी पिटाईकी फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गांव के चौकीदार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसपर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।