{"_id":"5c02e099bdec22415774eb2f","slug":"a-rape-accused-on-bail-and-kills-victim-in-east-champaran-district-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गला दबाकर हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार : जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गला दबाकर हत्या की
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्वी चम्पारण में दिव्यांग महिला से पहले दुष्कर्म करने और इसके 8 माह बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले गांव के ही एक युवक ने दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस आरोप में आरोपी को जेल भी भेजा गया। आरोप है कि आठ महीने बाद जमानत पर जेल से छूटते ही उसने पीड़िता की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को दिव्यांग महिला के साथ रघुनाथपुर थाना इलाके में दुष्कर्म की घटना घटी थी। पंचायत के नाम पर पीड़िता को पहले गांव में ही रोक लिया गया। जब न्याय नहीं मिला तो पीड़िता के परिजनों ने रघुनाथपुर थाना में गांव के ही एक मनचले युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के बदले छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। हालांकि इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपी युवक के परिजन पीड़िता के परिजनों को धमकी देने लगे।
विज्ञापन
धमकी से परेशान परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार मिल रही धमकी और सुरक्षा की गुहार के बाद भी पुलिस बेपरवाह रही। आरोप है कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने दिव्यांग युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अब भी मूकदर्शक ही बनी हुई है।