{"_id":"5bd5a0fabdec22695e0fef8f","slug":"4-students-abducted-from-hostel-in-bihar-s-begusarai-after-that-shoot-video-of-unnatural-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: हॉस्टल से 4 छात्रों का अपहरण कर पीटा, फिर कराया अप्राकृतिक यौनाचार, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: हॉस्टल से 4 छात्रों का अपहरण कर पीटा, फिर कराया अप्राकृतिक यौनाचार, 7 गिरफ्तार
भाषा, बेगूसराय
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगूसराय जिले के नगर थाना अंतर्गत पोखरिया मोहल्ला स्थित कुशवाहा छात्रावास में रह रहे चार छात्रों की बेरहमी से पिटाई और उन्हें एक दूसरे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के लिए मजबूर करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नगर थानाध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया कि गत बुधवार को हुई इस घटना को लेकर सात आरोपियों गोलू कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, राजा कुमार, रोहित कुमार, गणेश कुमार व राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी को शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज मिश्र के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पोखरिया मुहल्ला के वार्ड नंबर 38 निवासी गोलू कुमार के पेयजल प्लांट से पानी नहीं खरीदने पर काली स्थान चौक के समीप स्थित कुशवाहा छात्रावास के चार छात्रों को आरोपी अपहरण कर अपने साथ ले गए। छात्रों को बेगूसराय मंडल कारा के पीछे ले जाने के बाद नंगा कर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन
हथियार के बल पर उन्हें एक दूसरे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के लिए विवश किया गया। इसके बाद पैर के अंगूठे के पास गोलियां चलाने के बाद उन्हें यह धमकी देते हुए छोड़ा कि यदि किसी के समक्ष इसका जिक्र किया तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित छात्रों की उम्र 18 से 21 के बीच है। पीडित छात्रों का जिला सदर अस्पताल में उपचार जारी है ।