फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cricket india player ishan kishan will visit this place after world cup, ishan kishan father bihar news hindi

World Cup : ईशान किशन के पिता ने बताई वर्ल्ड कप के बाद की प्लानिंग; किस इलाके से कैसा है युवा क्रिकेटर का नाता

Sat, 23 Sep 2023 04:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Sep 2023 04:00 PM IST
सार

Bihar News : ईशान किशन विश्व कप क्रिकेट टीम के लिए चुने गए हैं। वह वर्ल्ड कप खेलकर लौटने के बाद कहां जाएंगे, यह जानकारी पिता प्रणव पांडेय ने दी। ईशान ने झारखंड से क्रिकेट खेलना शुरू किया। पिता पटना में रहते हैं। दादी नवादा में। लेकिन, जड़ कहीं और है।

विज्ञापन
Cricket india player ishan kishan will visit this place after world cup, ishan kishan father bihar news hindi
बिहार के गौरव क्रिकेटर ईशान किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के बहुचर्चित युवा क्रिकेटर ईशान किशन 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण को खेलने के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर आएंगे। इस बात की जानकारी ईशान के पिता प्रणव पांडेय उर्फ चुन्नू बाबू ने दाउदनगर के भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में सत्र 2020-22 के स्टूडेंट्स के विदाई समारोह में की। कॉलेज के सचिव और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा को जन्मदिन की बधाई देने आए ईशान के पिता ने ईशान को यहां बुलाने के स्टूडेंट्स के आग्रह पर कहा कि 2023 का वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से आरंभ होने जा रहा है, जिसका फाईनल 19 नवम्बर को होगा। फाईनल खेलकर लौटने के बाद ईशान यहां जरूर आएंगे।

विज्ञापन


दाउदनगर के गौरव ईशान किशन
 कॉलेज के सचिव डॉ. चंद्रा ने कहा कि हम दाउदनगरवासियों को ईशान किशन पर गर्व है। वें स्टार क्रिकेटर है और हमारे ही प्रखंड के गोरडीहा गांव के हैं। उनका दाउदगगर प्रखंड का होना ही हमारे लिए गौरव की बात है। हम सब खुद को और अधिक गौरवान्वित इसलिए भी महसूस करते हैं कि अपने गांव, शहर के बच्चे ने पूरे विश्व में हमारे शहर और हमारे राज्य का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन

 

Cricket india player ishan kishan will visit this place after world cup, ishan kishan father bihar news hindi
सम्मानित होते ईशान किशन के पिता प्रणव पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
ईशान के पिता का हुआ सम्मान
कॉलेज के सचिव डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कार्यक्रम में क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कॉलेज के स्टूडेंट्स भी उन्हें अपने बीच पा कर बेहद खुश हुए।

 

Cricket india player ishan kishan will visit this place after world cup, ishan kishan father bihar news hindi
लोजपा (आर) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा के साथ ईशान के पिता प्रणव पांडेय - फोटो : अमर उजाला

उनके आने का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन
उन्होंने ईशान के पिता प्रणव पाण्डेय की ओर से मिली जन्मदिन की शुभकामना को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि हम प्रणव पाण्डेय जैसे पिता को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने अपने बच्चे के सपने को पूरा करने में हरसंभव साथ दिया और उनके आर्शीवाद और ईशान किशन की मेहनत का प्रतिफल है जो हमारे देश को ऐसा कोहिनूर मिला। उन्होंने कहा कि जब प्रणव पाण्डेय ने कह दिया कि वर्ल्ड कप खेलने के बाद ईशान यहां आएंगे, तो उनका आना तय मानिएं। प्रणव पाण्डेय  वर्ल्ड कप समाप्त होते ही ईशान किशन के यहां आने की तारीख भी बता देंगे। उनके आने का दिन हम सबके लिए गौरव के दिन होंगे। हम सब उनका तहेदिल से सम्मान और स्वागत करेंगे।

दाउदनगर का गोरडीहा है ईशान किशन का पैतृक गांव
ईशान किशन प्रदेश की राजधानी पटना में रहते हैं और वहां उनके पिता प्रणव पांडेय मेडिकल स्टोर चलाते हैं। ईशान किशन का पैतृक गांव दाउदनगर प्रखंड का गोरडीहा है, जहां उनके दादा राम उग्रह सिंह रहकर खेती किसानी कराते हैं। उनकी दादी डॉ. सावित्री देवी नवादा की सिविल सर्जन रही हैं और रिटायर होने के बाद वहीं बनाए घर पर रहती हैं। ईशान का अपने दादा से गहरा लगाव है। इसी वजह से जब भी मौका मिलता है, वे दाउदनगर आ जाते हैं। ईशान किशन के पटना स्थित घर के पास ही कॉलेज के सचिव प्रकाश चंद्रा का भी घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed