{"_id":"649a9363861a3808060f32ba","slug":"councilor-had-consumed-poison-after-a-dispute-with-his-wife-died-during-treatment-at-bettiah-gmch-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पत्नी से झगड़ा के बाद पार्षद ने खाया था जहर, बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पत्नी से झगड़ा के बाद पार्षद ने खाया था जहर, बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान गई जान
Tue, 27 Jun 2023 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:14 PM IST
सार
बेतिया जीएमसीएच के आईसीयू वार्ड में भर्ती पार्षद की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। मृत पार्षद दीपक की पत्नी सोनी ने बताया कि रविवार को कुछ बातों के लेकर मेरे और दीपक के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर दीपक ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
मृतक पार्षद दीपक और अन्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती पार्षद की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। पार्षद ने अपनी पत्नी से झगड़े होने के बाद जहर खा लिया था। उसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह मामला नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 का है।
विज्ञापन
दरअसल, दूसरी बार जीत कर पार्षद बने दीपक (40) ने पत्नी से विवाद के बाद रविवार रात जहर खा लिया था। हालांकि परिजनों के रात भर खोजने के बाद दीपक सोमवार सुबह अपने स्कूल में सोया हुआ मिला। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। दीपक नरकटियागंज शहर के प्रकाश नगर निवासी दिवंगत पारस प्रसाद का बेटा था। जो दूसरी बात नरकटियागंज नगर परिषद से चुनाव जीतकर पार्षद बना था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीपक ने सोमवार को इलाज के दौरान बताया था कि उसने जहर की 10 गोली खाई थी। उसके बाद वह बेहोश हो गया। वहीं, मृत पार्षद दीपक की पत्नी सोनी ने ऑफ कैमरा बताया कि रविवार को कुछ बातों के लेकर मेरे और दीपक के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर दीपक ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा रहे मृत पार्षद के दोस्त कुंदन शर्मा ने बताया कि हम और दीपक एक अच्छे दोस्त थे। दोनों एक ही साथ रहते थे। रविवार की रात हम बाहर गए हुए थे। अगर हम रहते तो दीपक जहर नहीं खाता। कुंदन ने यह भी बताया कि दीपक और उसकी पत्नी सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दीपक ने यह कदम उठाया।