{"_id":"5eb104c28ebc3e906b601b73","slug":"coronavirus-lockdown-bihar-barber-shot-dead-for-refusing-services-in-banka-district-mainva-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: नाई ने बाल काटने से किया इनकार, युवक ने गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: नाई ने बाल काटने से किया इनकार, युवक ने गोली मारकर की हत्या
Tue, 05 May 2020 11:47 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 05 May 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बांका जिले में एक नाई के बाल काटने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। दरअसल, मैनवा गांव में एक नाई ने गांव वालों को अपनी सेवा देने से इनकार कर दिया, इस पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक दिनेश ठाकुर की पत्नी मूसो देवी द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान गांव वाले उसे बाल और दाढ़ी काटने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने बताया कि शनिवार को, ठाकुर को गांव के बिपिन दास नाम के एक आदमी ने बुलाया था। अगले दिन उसका शव दो गोली के निशान के साथ गांव के तालाब में मिला।
विज्ञापन
अमारपुर पुलिस स्टेशन इंजार्ज कुमार सनी ने बताया कि मुख्य आरोपी बिपिन दास गायब है। हमने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए गांव वालों से बात की जा रही है।
विज्ञापन