फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar: Seven people including two nurses infected at IGIMS Hospital in Patna

बिहार के आईजीआईएमएस अस्पताल में दो नर्सों समेत सात लोग कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Fri, 08 May 2020 08:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 May 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar: Seven people including two nurses infected at IGIMS Hospital in Patna
कोरोना वायरस

पटना शहर स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में सात कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। राज्य के सबसे बड़े कोरोना फ्री अस्पताल आईजीआईएमएस की दो नर्स, एक महिला सफाईकर्मी, एक एक्स-रे करने वाला समेत सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


इनके अलावा एक डॉक्टर भी संदिग्ध है जिसे अस्पताल प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एनएमसीएच अस्पताल में कोरोना का इलाज हो रहा है लेकिन वहां कोई भी चिकित्साकर्मी पॉजिटव नहीं पाया गया है लेकिन आईजीआईएमएस में मरीज मिलना चिंता की बात है। 
विज्ञापन


सबसी बड़ा चिंता का विषय यह है कि इन मरीजों की संक्रमण की चेन का पता नहीं चल पा रहा है। बुधवार को पॉजिटिव पाई गई नर्स के विषय में कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी कोई परिचित मछली गली में रहती है वहीं से उसे यह संक्रमण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईजीआईएमएस अस्पताल में भी कोरोना के मरीजों का इलाज होता था लेकिन पांच अप्रैल से अस्पताल बंद हो गया। इसके बाद जो भी मरीज आए, उन्हें एक हॉल आइसोलेशन में रखा जाने लगा। कौन मरीज कहां से और किसके साथ आया, इसपर ध्यान नहीं दिया गया। अब अस्पताल के पूरे स्टाफ की कोरोना जांच की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed