{"_id":"5ebf25be7093fe3f947db2fe","slug":"coronavirus-in-bihar-cm-nitish-kumar-says-travel-expenses-will-be-given-to-those-who-have-spent-21-days-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन में 21 दिन बिता चुके लोगों को दिया जाएगा यात्रा का खर्च: नीतीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन में 21 दिन बिता चुके लोगों को दिया जाएगा यात्रा का खर्च: नीतीश कुमार
Sat, 16 May 2020 04:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 16 May 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में क्वारंटीन में 21 दिन पूरा कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को यात्रा का पूरा खर्च और पांच सौ रुपये या न्यूनतम एक हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के लिए पहले से पूरी तैयारी की जाए।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाहर से आए लोग जो राज्य में 21 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रह रहे हैं, उनके खाते में सीधे पैसा जमा कराया जाए।
विज्ञापन
राज्य में कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए की गई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया।
मुख्यमंत्री नेमुख्य सचिव दीपक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिकों को जल्दी से जल्दी बिहार लाया जाए क्योंकि अधिकांश लोग संक्रमण से अधिक प्रभावित स्थानों से आ रहे हैं इसलिए श्रमिकों को लाने में जितनी देर की जाएगी, संक्रमण का खतरा उतना बढ़ेगा।
विज्ञापन