फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona pandemic in Bihar Order regarding hospital with ventilator withdrawn at Bihar CM Nitish Kumar residence

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल संबंधी आदेश वापस लिया गया

Wed, 08 Jul 2020 09:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Corona pandemic in Bihar Order regarding hospital with ventilator withdrawn at Bihar CM Nitish Kumar residence
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव संबंधी पत्र के मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के अधीक्षक ने इस संबंधी आदेश वापस ले लिया है।

विज्ञापन


पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के अधीक्षक द्वारा मंगलवार को पत्र लिखा गया था। वायरल हुए पत्र में कहा गया था कि स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव द्वारा दूरभाष पर दिए गए निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री के आवास पर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल के संचालन के लिए पीएमसीएच के चिकित्सकों एवं नर्सों को मुख्यमंत्री आवास पर अलग-अलग पाली में प्रतिनियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन


हालांकि, पीएमसीएच अधीक्षक विमल कारक ने मंगलवार शाम इस संबंधी आदेश को वापस लेते हुए मीडिया से कहा कि ऐसी व्यवस्था वहां आवश्यकता पड़ने की स्थिति के लिए की गई थी, पर आपसी विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी कि मुख्यमंत्री आवास पर किसी चिकित्सक अथवा नर्स को नहीं भेजा जाएगा और उक्त आदेश को रद्द करने का निर्णय लिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या आदेश में ‘वेंटिलेटर युक्त अस्पताल’ के संचालन की बात की गई थी, उन्होंने कहा कि उसका मतलब वेंटिलेटर की जानकारी रखने वाले चिकित्सकों और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों से था, न कि वेंटिलेटर के साथ किसी की वहां प्रतिनियुक्ति की गई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री आवास पर संक्रमण को लेकर अब एहतियात के तौर पर इसकी आवश्यकता नहीं है, कारक ने कहा, ‘पटना में कई ऐसे अस्पताल हैं जहां मरीजों को रखा जा सकता है और हमने अपने अस्पताल के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श कर यही निर्णय लिया कि पीएमसीएच में रखकर ही मरीज का इलाज करेंगे।’

एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर तैनात अधिकारियों ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया। अधिकारियों से मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर प्रस्तावित 'वेंटिलेटर युक्त अस्पताल' तथा चिकित्सकों नर्सों आदि की ड्यूटी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चिकित्सक वीवीआईपी आवासों का दौरा करते रहते हैं।

इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद (यू) के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'हमारे पास इस बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’


बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि ‘बिहार के लोगों के साथ यह एक क्रूर मजाक है। अपने पर आई है तो वेंटिलेटर की व्यवस्था कर ली गयी है... लेकिन प्रदेश की जनता को महामारी के दौरान भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। लोग उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेंगे।’ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक भतीजी और उनके आवास की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed