फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona News; Bihar covid vaccine, those taking booster dose are also getting positive, infection in RTPCR

Booster dose : कोरोना टीके का बूस्टर लेने वाले नहीं समझें खुद को पहलवान, प्रमाण के साथ हम कह रहे यह

Sun, 09 Apr 2023 02:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Apr 2023 02:04 PM IST
सार

अगर आपने बूस्टर डोज भी ले लिया है तो सावधान रहें...संक्रमण आपको भी हो सकता है। इसलिए थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ के 27 साल के मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
Corona News; Bihar covid vaccine, those taking booster dose are also getting positive, infection in RTPCR
कोरोना से बचने को अपनाएं ये तरीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपने बूस्टर डोज भी ले लिया है तो सावधान रहें...संक्रमण आपको भी हो सकता है। इसलिए थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ के 27 साल के मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अमर उजाला ने जब मरीज से बात की तो उन्होंने कहा कि वह किसी काम से लखनऊ गए थे। लौटकर पटना आए तो तबीयत खराब हो गई। पहले ठंड लगकर बुखाया आया। फिर सिर दर्द, गले में खरास और कफ ने परेशानी बढ़ा दी। जब डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने कोविड टेस्ट किया। RTPCR जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज ने कहा कि मैं कोविड वैक्सीन का तीनों डोज ले चुका हूं। फिर भी संक्रमित हो गया। फिलहाल, डॉक्टर ने होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। वैक्सीन लेने से संक्रमण का असर काफी कम हो जाता है लेकिन कई लोग भी हैं जो ऐसा मानते हैं कि वैक्सीन के बाद वह संक्रमित नहीं होते। यह मानना गलत है। इसलिए हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में रविवार को पटना में 13 केस कोविड पॉजिटिव पाए हैं। इनमें 7 ऐसे मरीज मरीज हैं, जिनकी उम्र 40 से कम है। वहीं 30 साल से कम उम्र वाले 3 मरीज हैं, इनमें एक मरीज 27 साल के और एक 24 साल के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क लगाए घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। लक्षण दिखे तो फौरन डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टर की मानें तो वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का खतरा कम हो जाता है लेकिन इससे ऐसा नहीं है कि संक्रमण आपको नहीं हो सकता है। इसलिए बिहार सरकार द्वारा जारी की गई कोविड गाइडलाइन का जरूर पालन करें। 

विज्ञापन


पिछले 8 दिन में कोविड केस

  • 8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
  • 7 अप्रैल - 20 पॉजिटिव केस
  • 6 अप्रैल - 17 पॉजिटिव केस
  • 5 अप्रैल - 21 पॉजिटिव केस
  • 4 अप्रैल - 07 पॉजिटिव केस
  • 3 अप्रैल - 12 पॉजिटिव केस
  • 2 अप्रैल - 08 पॉजिटिव केस
  • 1 अप्रैल - 09 पॉजिटिव केस

शनिवार को 46 नए पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में 46 नए केस मिले जबकि, 7 अप्रैल को 20 नए मरीज मिले थे। मरीजों के गले में खरास, सर्दी, बुखार लक्षण मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 28 मार्च से 6 अप्रैल तक पटना में 34655 लोगों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट अभी 0.21 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed