फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress Akhilesh Singh on Indian Army used artillery guns to target terrorist camps in PoK

कांग्रेस नेता का मोदी सरकार पर तंज, असली मुद्दों से भटकाने को अब सर्जिकल स्ट्राइक पर होगी राजनीति

Sun, 20 Oct 2019 05:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 20 Oct 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Congress Akhilesh Singh on Indian Army used artillery guns to target terrorist camps in PoK
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह - फोटो : ani

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी शिविरों पर तोप से गोले दागने के बाद कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि जब भी किसी बड़े राज्य में चुनाव होता है मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का पैटर्न बना दिया है। अब असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति की जाएगी।

विज्ञापन



विज्ञापन

 



भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की जा रही है।




भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है। जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी सूचना मिल रही है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 4-5 सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed