फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coaching Tragedy : death of students in coaching of Delhi, Patna DM started investigation, gave instructions

Coaching Tragedy : खान सर की क्लास पर धावे के बाद पटना डीएम का निर्देश- सभी कोचिंग एक महीने में करा लें यह काम

Wed, 31 Jul 2024 04:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 31 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

Bihar: दिल्ली में तीन छात्रों की मौत के बाद पटना प्रशासन के द्वारा कोचिंग की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। पटना के डीएम ने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि एक महीना के अंदर वे लोग मानदंड को पूरा कर लें वर्ना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Coaching Tragedy : death of students in coaching of Delhi, Patna DM started investigation, gave instructions
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दिल्ली के एक कोचिंग के लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत के बाद पटना के प्रशासन ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में कई कोचिंग संस्थानों की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान एसडीएम खान सर के कोचिंग पर भी पहुंचे।

विज्ञापन


एक महीना के अंदर कराना होगा यह काम 
पटना के कोचिंग में पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण करने के दौरान कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालन के लिए उसके अपने मानदंड होते हैं, जिसका पालन सभी कोचिंग संचालकों को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी कोचिंग संचालकों को कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। इस बीच वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें अन्यथा अबकी जांच में दोषी पाए जाने पर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानिए डीएम ने क्या क्या दिए निर्देश 
पटना के डीएम कोचिंग संचालकों के साथ लगभग एक घंटे तक बातचीत चली। इस बैठक में लगभग 60-70 कोचिंग संचालक शामिल हुए। इस दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मीटिंग अच्छे माहौल में हुई, जिसमें कोचिंग संचालकों ने अपनी अपनी बातें कही। कई कोचिंग संचालक खुद नहीं आये तो अपने प्रतिनिधि को भेज दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले कोचिंग में एंट्री और एग्जिट गेट अलग अलग होने चाहिए। दूसरी बात किसी भी सूरत में बेसमेंट में क्लास नहीं चलेगी। छात्र छात्राओं के लिए बैठने की बेहतर सुविधा होनी चाहिए। आग लगने की घटना से निबटने के लिए उसकी भी व्यवस्था होनी चाहिए। एक क्लास रूम में क्षमता से अधिक बच्चे बैठ रहे हैं, यह नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए सभी कोचिंग संचालकों को एक महीने का समय दिया गया है। जो कोचिंग संचालक नियमों को नहीं मानते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed