फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Bihar IPS dr KK Singh resigned or not ADG dr k k singh joined new duty after leave

Bihar Police : आईपीएस डॉ. कमल किशोर सिंह ने नई ड्यूटी ज्वाइन की, बोले- मैं तो छुट्टी पर था

Sat, 10 Jun 2023 01:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 10 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

Bihar : शनिवार सुबह में भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी भी संशय में रहे कि डॉ. सिंह ने इस्तीफा दिया है या नहीं। 'अमर उजाला’ से शनिवार दोपहर बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर था, मैंने नई जगह ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Bihar IPS dr KK Singh resigned or not ADG dr k k singh joined new duty after leave
आईपीएस डॉ. कमल किशोर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar : शनिवार सुबह में भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी भी संशय में रहे कि डॉ. सिंह ने इस्तीफा दिया है या नहीं। 'अमर उजाला’ से शनिवार दोपहर बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर था, मैंने नई जगह ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन


5 जून को इस्तीफा देने की हो रही थी बात 
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी डॉ. कमल किशोर सिंह ने अपने नए पद पर योगदान दे दिया है। इसी महीने की 5 तारीख को 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सिंह को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो व पुलिस आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक के पद से ट्रांसफर कर दिया गया था। यह बात सामने आई थी कि उन्होंने नागरिक सुरक्षा, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक-सह-आयुक्त के रूप में दी गई नई जिम्मेदारी से एतराज जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। यह खबर न केवल चली, बल्कि बुरी तरह वायरल हुई। हालत यह रही कि शनिवार सुबह में भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी भी संशय में रहे कि डॉ. सिंह ने इस्तीफा दिया है या नहीं। 'अमर उजाला’ से शनिवार दोपहर बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर था, मैंने नई जगह ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन


आग कहीं बुझी, मगर धुआं अबतक था
बिहार पुलिस के बड़े-बड़े आईपीएस अधिकारी शनिवार को भी इस उधेड़बुन में थे कि एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने क्या सचमुच मानसिक प्रताड़ना के कारण इस्तीफा दे दिया है। 'अमर उजाला’ रिपोर्टर ने गुरुवार-शुक्रवार को कई अफसरों से इसपर बात की, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। इस दौरान डॉ. सिंह से संपर्क नहीं हुआ। 5 जून को जारी ट्रांसफर आदेश में एक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार का भी नाम था। पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा खत्म करते हुए उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (केंद्रीय मंडल) का डीआईजी बनाया गया था। विनोद कुमार सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के साथ पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में भेजे गए थे। आईजी विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार ने डीजी शोभा अहोटकर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। IG विकास वैभव को पोस्टिंग की प्रतीक्षा में हैं। इस बीच जब डॉ. कमल किशोर सिंह के नए पद पर ट्रांसफर के तत्काल बाद ज्वाइन नहीं करने की सूचना आई और पुलिस मुख्यालय से ही खबर निकली कि उन्होंने प्रताड़ना से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है तो पुलिसिया व्यवस्था के साथ सरकार पर भी सवाल उठने लगा। शनिवार को भी पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इसपर संशय में ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद बोले- नहीं, मुझे कोई इश्यू नहीं है
आईपीएस डॉ. कमल किशोर सिंह ने शनिवार दोपहर 'अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि उन्हें सरकार या सिस्टम से कोई इश्यू नहीं है। उन्होंने बताया- "मैं छुट्टी पर गया था और ट्रांसफर के बाद मिली नई पोस्टिंग पर योगदान भी दे दिया है। प्रताड़ना जैसी कोई बात नहीं है और मैंने इस्तीफा भी नहीं दिया है। मैं तो छुट्टी पर गया हुआ था, पता नहीं कैसे हर जगह यह बात चल रही है!"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed