{"_id":"6248721ff34cd32a682dab03","slug":"chirag-paswan-slams-modi-government-over-ram-vilas-paswan-bungalow-tejshwi-yadav-commented-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बंगला खाली कराने पर चिराग बोले- बेइज्जत करने की साजिश रची गई, तेजस्वी ने भी कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बंगला खाली कराने पर चिराग बोले- बेइज्जत करने की साजिश रची गई, तेजस्वी ने भी कसा तंज
Sat, 02 Apr 2022 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:26 PM IST
सार
मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ‘हनुमान’ के घर में ही उन्होंने आग लगा दी।
विज्ञापन
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को 12 जनपद पर आवंटित बंगले को खाली करवाने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं चिराग हूं और चिराग का अपना कोई ठिकाना नहीं होता, परन्तु चिराग जहां जाता है वहां रोशनी फैलाता है। मुझे अगर बंगले का लालच होता या मंत्रालय मेरे लिए लक्ष्य होता तो जो रास्ता मैंने चुना वो मैं नहीं चुनता। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से ये घर हमशे छीना गया। हम घर खाली करने के लिए तैयार थे, उसके बावजूद इस तरह से बेइज्जत करने की साजिश क्यों रची गई। हालांकि, सरकार का कहना है कि नियमानुसार चिराग को 20 महीने पहले ही बंगला खाली कर देना चाहिए था।
विज्ञापन
वहीं, मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ‘हनुमान’ के घर में ही उन्होंने आग लगा दी। तेजस्वी ने कहा, राम विलास पासवान भाजपा के साथ आखिरी वक्त तक खड़े रहे। भाजपा को समर्थन करने का यह परिणाम है। इन्होंने पहले पार्टी तोड़ी और फिर नेताओं को अलग कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा के यूपी मॉडल पर राजद नेता ने कहा, बिहार में लोगों ने भाजपा का सर्कस मॉडल देखा है। यूपी मॉडल को समझना है। यदि बुलडोजर चलाना यूपी मॉडल है तो वे बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार पर इसे क्यों नहीं चलाते। दरअसल, बंगला खाली करने के नोटिस दिए जाने के महीनों बाद लोजपा सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को अपना बंगला खाली किया, जिसे दिवंगत केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को दिया गया था। चिराग अपने पिता के बंगले में रह रहे थे।
विज्ञापन