{"_id":"61c3418c063bdf5da0548be3","slug":"chirag-paswan-announces-ljp-ramvilas-will-contest-up-election-2022-alone-with-candidates-on-every-seat-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग पासवान का एलान: यूपी विधानसभा में अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग पासवान का एलान: यूपी विधानसभा में अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Wed, 22 Dec 2021 08:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:47 PM IST
सार
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि हम आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारते हुए अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि हम यूपी विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हम अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले साल 2019 में झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी चिराग की पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी ने भले ही इस चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन न किया हो लेकिन भाजपा को हार का सामना जरूर करना पड़ा था। पिछले साल बिहार चुनाव में भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू को खासा नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
फिर से पकड़ बनाने की तैयारी में चिराग, लगातार कर रहे हैं दौरा
एक समय था जब उत्तर प्रदेश में लोजपा के 18 विधायक थे। लेकिन इस समय यहां पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। माना जाता है कि दलित मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ अच्छी है। ऐसे में चिराग की मंशा मतदाताओं के इस वर्ग को फिर से साधने की है। वह लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा भी कर रहे हैं। इससे भाजपा की चिंताएं भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन