फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Child marriage in Nitish kumar bihar: Mother did not repay the loan, he married her minor daughter

Child marriage in Bihar : मां कर्ज नहीं चुका सकी तो दो बच्चों के पिता ने उसकी 11 साल की बेटी से शादी रचा ली

Sun, 30 Apr 2023 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

Minor girl married by force : शादीशुदा, दो बच्चों का पिता और उम्र 40 साल। इसने 11 साल की एक बच्ची से अब शादी रचाई है। क्यों-कैसे, इसकी पूरी कहानी है। पुराने जमाने की नई कहानी।

विज्ञापन
Child marriage in Nitish kumar bihar: Mother did not repay the loan, he married her minor daughter
मां कर्ज नहीं चुका सकी तो .. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने जमाने में ऐसी बातें होती थीं। महाजनों को लेकर बनी कई फिल्मों में लोग ऐसा देखते थे। माना जाता है कि अब ऐसा नहीं होता। इसलिए, दशकों से इस विषय पर फिल्म भी नहीं बनी। लेकिन, चौंकाने वाले शीर्षक की बातें सही हैं। मां ने दो लाख रुपये कर्ज लिए थे। नहीं चुका सकी तो बार-बार तकाजे से तंग आने के बाद बेटी को उसके घर छोड़ आई। कहा कि काम करेगी। लेकिन, अब 11 साल की उस बच्ची की मांगों में सिंदूर है। सिंदूर उस आदमी के नाम का, जिसकी पहली पत्नी से उसे दो बच्चे हैं। पहली पत्नी भी चुप्पी साधे बैठी है। बच्ची की मां भी। थाना-पुलिस भी। 'अमर उजाला’ ने इस शर्मनाक हकीकत को सामने लाना जरूरी समझा।

विज्ञापन


मां और बेटी की बातें भी चौंका रही
11 वर्षीय नाबालिग से 40 साल के विवाहित व्यक्ति की दूसरी शादी का यह मामला सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र का है। बच्ची की पहचान उजागर नहीं हो, इसलिए उसकी, उसके गांव की और उससे शादी करने वाले का भी नाम जाहिर नहीं किया जा रहा है। इस हकीकत के सारे किरदारों की बातें अलग-अलग हैं। दोनों की जाति एक है, इसलिए हंगामा मचने की जगह मैनेज करने का खेल चल रहा है। जिस बच्ची की शादी हुई, वह कहती है- “मां ने कर्ज लिया था। कितना यह पता नहीं। मां इनके यहां छोड़ आई।” मां कह रही- “उस गांव में हमारी रिश्तेदारी है। बेटी के साथ हमेशा आती-जाती थी। बेटी की तरह रखकर पढ़ाने की बात कहा तो छोड़ दिया, लेकिन अब उससे शादी कर कर रख लिया है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी मेरे पास वापस आ जाए।”
विज्ञापन


गांव वाले बता रहे सच, शादी करने वाले की कहानी अलग
गांव वालों ने बताया कि लड़की मां ने ₹2लाख कर्ज लिए थे और तकाजे के बाद भी नहीं लौटा पा रही थी। परिवार गरीब है तो इस विवाहित शख्स से कर्ज वापस नहीं कर पाने पर उसकी बेटी को काम के नाम पर रख लिया। फिर उससे शादी रचा ली। शादी की बात फैलने के बाद अब इस शख्स ने गांव के कुछ लोगों को कहा- "मैंने गलती कर दी। जो भी सजा मिलेगी, वह मैं भुगतने के लिए तैयार हूं।" कुछ लोगों को कहा- “बेटी के नाम पर लाया हूं। जहां जाना चाहे, जा सकती है और रह सकती है।” दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही कि उसने लड़की से उसकी मां को कॉल करवा कर कहा है कि कि मीडिया में जाओगी तो जीना हराम कर देंगे। उस शख्स की पत्नी से जब लोगों ने पूछा तो जवाब मिला- “हमको कुछ पता नहीं, जो मन में रहा होगा तो किए होंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ऐसी चुप्पी भी अजूबा
यह खबर जंगल में आग की तरह फैल रही, लेकिन पुलिस को इस केस में भी लड़की वालों की तरफ से आवेदन का इंतजार है। कोई आवेदन नहीं मिलने के कारण आधिकारिक रूप से कुछ जानकारी भी नहीं मिल रही है। इस बारे में जानकारी के लिए मैरवा थानाध्यक्ष को कॉल किया गया तो सरकारी नंबर बंद मिला। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से बातचीत करने की कोशिश की गई तो दूसरी तरफ से कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed