{"_id":"66690f82aa37536016056f78","slug":"chhapra-news-father-and-son-shot-dead-in-saran-two-including-lawyer-murdered-bihar-news-updates-local-news-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : वकील बाप-बेटे को गोलियों से भूना; सारण में पिता-पुत्र की हत्या से तनाव, हंगामे के डर से पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : वकील बाप-बेटे को गोलियों से भूना; सारण में पिता-पुत्र की हत्या से तनाव, हंगामे के डर से पुलिस तैनात
Wed, 12 Jun 2024 08:31 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:31 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। अधिवक्ता और उनके बेटे छपरा व्यवहार न्यायालय प्रैक्टिस करते थे। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
छपरा सदर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण में अधिवक्ता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने पिता और पुत्र की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। इधर, दो पक्षों में तनाव देख पुलिस अलर्ट मोड पर है। विधि व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
छपरा व्यवहार न्यायालय प्रैक्टिस करते दोनों
पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। वकील और उनके बेटे छपरा व्यवहार न्यायालय प्रैक्टिस करते थे। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी 55 वर्षीय राम अयोध्या राय और उनके पुत्र सुनील कुमार राय के रूप में हुई है। मोटर साइकिल सवार पिता और पुत्र एक साथ घर से छपरा शहर स्थित वकालत करने के लिए व्यवहार न्यायालय आ रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार
परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह में कचहरी के लिए घर से निकले ही थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधिया पुल के समीप पूर्व से घात लगाए अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार अधिवक्ता पिता और पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। इसमें पिता और पुत्र बाइक से फिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद इलाज़ के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के बात आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोर्ट के कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जिस कारण कोर्ट में आए लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चार बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
दोहरे हत्याकांड के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बारे में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। त्वरित कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि मृतक का पड़ोसियों से चार बीघा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिस कारण विपक्षियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें दो लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है शेष अन्य चार लोगों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।