फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chain snatching and firing happened in broad daylight just 150 meters away from police station in Sitamarhi

Bihar: सीतामढ़ी में थाने से महज 150 मीटर दूर दिनदहाड़े हुई चैन स्नैचिंग और गोलीबारी, CCTV फुटेज में दिखे बदमाश

Sun, 16 Apr 2023 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Apr 2023 05:21 PM IST
सार

सीतामढ़ी में नगर थाना क्षेत्र के बजरंग सिनेमा रोड पर रविवार को थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर चेन स्नैचिंग और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी को अपना शिकार बनाया। भागते हुए वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Chain snatching and firing happened in broad daylight just 150 meters away from police station in Sitamarhi
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी शहर में इन दिनों अपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बदमाश दिनदहाड़े बीच शहर में गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के बजरंग सिनेमा रोड का है, जहां थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर शहर के पॉश इलाके बजरंग सिनेमा रोड पर बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी के गले से सोने का चेन झपट लिया। उसके बाद जब व्यवसायी ने उसे पकड़ने और पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही हथियार लहराते हुए अपराधी फरार हो गए। बताया गया कि दो बदमाश बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का पता लगाया। हालांकि घटनास्थल पर कोई कैमरा नहीं लगा था, लेकिन उसी रास्ते में एक दुकान में लगे कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। उसमें उक्त अपराधियों के हुलिया की पहचान की जा चुकी है। उसके आधार पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित युवक राकेश कुमार टुन्ना ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह पैदल ही अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया और बदमाश मेला रोड की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed