फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chain snatched from retired woman officer in Supaul Sadar Bazar; Three incidents in a week

Bihar Crime: सुपौल सदर बाजार में रिटायर्ड महिला अधिकारी से झपटी चेन; हफ्तेभर में तीन घटनाएं, दो CCTV में कैद

Fri, 26 May 2023 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 May 2023 02:58 PM IST
सार

चेन स्नैचिंग की घटना को लेकर सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Chain snatched from retired woman officer in Supaul Sadar Bazar; Three incidents in a week
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चेन स्नैचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल सदर बाजार से एक सप्ताह के अंदर चेन स्नैचरों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाया है। पहली और दूसरी घटना की जांच चल ही रही थी कि शुक्रवार को फिर तीसरी घटना घट गई। इससे सुपौल में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को करीब 9:40 में राजेंद्र नगर वार्ड नं 15 निवासी सेवा निवृत्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम सिंह अपने घर से गजना बजरंगबली चौक पर सब्जी खरीदने गई थीं। जैसे ही वह सब्जी की दुकान पर पहुंचीं, पीछे से बाइक सवार दो झपटमार उनके गले से सोने की चेन झपट कर चलते बने। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों झपटमार लोहियानगर चौक की ओर फरार हो गए। पीड़िता रिटायर्ड अधिकारी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला, जिसमें फिर दोनों स्नैचर की तस्वीर कैद हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार 22 मई को वार्ड नं 15 निवासी सिविल कोर्ट सुपौल कर्मी नित्यानंद मिश्र की पत्नी अपने घरेलू काम से बाजार गई थीं। वह सामान लेकर बाजार से लौटने लगीं, तभी घर से महज कुछ ही दूरी पर रिंग बांध रोड पर बाइक सवार दो चेन स्नैचर उनके गले से चेन झपटकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके ठीक दो दिन बाद बुधवार 24 मई को वार्ड नं 14 में एक बुजुर्ग महिला कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर थीं। वह शाम के समय वॉकर के सहारे अपने कैंपस में घूम रही थीं। जैसे ही वह अपने कैंपस के मुख्य द्वार पर गईं, अचानक बाइक पर सवार दो झपटमार आ धमके। फिर दोनों बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। इसकी सूचना सदर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचे सदर थाना अध्यक्ष मनोज महतो ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। उसमें 20 से 25 साल के दो लड़कों की पहचान की गई, जिसकी जांच पुलिस द्वारा शुरू की गई थी।


घटना को लेकर सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed