फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI arrested senior section engineer of Railway Mechanical workshop samastipur bihar on complain from gwalior

Bihar: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को CBI ने किया गिरफ्तार; ग्वालियर से शिकायत, बिहार में घूस के साथ दबोचा

Sat, 09 Dec 2023 10:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 09 Dec 2023 10:18 PM IST
सार

Railway News : करोड़ों की मशीन का भुगतान करने के लिए घूस के चक्कर में पड़ना रेलवे के एक सीनियर इंजीनियर को भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सीबीआई को शिकायत पहुंची और फिर बिहार के समस्तीपुर से इंजीनियर को गिरफ्तार कर टीम ले गई।

विज्ञापन
CBI arrested senior section engineer of Railway Mechanical workshop samastipur bihar on complain from gwalior
सीबीआई ने इसी कारखाने से रेलवे के इंजीनियर को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर रेलवे यांत्रिक कारखाना के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मंटू कुमार को घूस लेने के आरोप में सीबीआई की टीम ने शनिवार शाम ट्रैप कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर भ्रष्टाचार का आरोप है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद रेलवे अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


किस मामले में क्यों हुई कार्रवाई, जानें पूरी बात
समस्तीपुर रेलवे यांत्रिक कारखाना में ग्वालियर की एक कंपनी ने वैगन निर्माण से संबंधित एक बोल्ट मशीन को छह माह पूर्व इंस्टॉल किया था। करोड़ों की इस मशीन का बिल लंबे समय से कारखाना में लंबित चल रहा था। रेलवे सूत्रों के अनुसार ग्वालियर की कंपनी ने घूस मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से कर दी थी। कंपनी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर मंटू कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ग्वालियर की कंपनी से मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई की टीम शनिवार शाम रेलवे यांत्रिक कारखाना पहुंची थी। यहां से सीनियर सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि उसके पास से घूस की राशि भी बरामद की गई है। कितनी राशि बरामद हुई है और इंजीनियर कंपनी से कितने रुपए की मांग कर रहा था, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। कारखाना के अधिकारी का कहना है कि सीबीआई की टीम शाम में अचानक पहुंची और मंटू को अपने साथ ले गई। उसे किस कारण से ले गई है, इसके बारे में औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


पिछले साल यहां से सीनियर डीसीएम को किया था ट्रैप
गत वर्ष सीबीआई की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में समस्तीपुर रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार को भी ट्रैप किया था, जिसके पास से करीब 5 लाख रुपये की रिकवरी भी की गई थी। उस घटना के बाद सीबीआई की यह दूसरी कार्रवाई समस्तीपुर रेलवे मंडल में हुई है। ताजा घटना के बारे में पूछे जाने पर समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई यांत्रिक कारखाना में हुई है, लेकिन मंटू कुमार को किस कारण गिरफ्तार किया गया या उन पर क्या-क्या आरोप हैं या उनके पास से कितनी राशि रिकवर हुई है- इस बारे में आधिकारिक तौर पर अब तक कोई भी जानकारी सीबीआई द्वारा रेलवे को उपलब्ध नहीं कराई गई है। रेलवे अपने स्तर से भी इस मामले को देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed