फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Buxar: Truck collided with temple wall, 15 injured

Bihar: बक्सर में अनियंत्रित ट्रक मंदिर से जा टकराया, 15 घायल, ड्राइवर सहित दो की हालत गंभीर 

Sat, 25 Jun 2022 05:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 25 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

बक्सर -कोचस स्टेट हाईवे पर कोचस की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक बक्सर की तरफ आ रहा था जिसमें गया और नवादा के मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी सवार थे।

विज्ञापन
Buxar: Truck collided with temple wall, 15 injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बक्सर जिले के मकोरियाडीह में अनियंत्रित ट्रक एक मंदिर से जा टकराया। इससे मंदिर की दीवार टूट गई और ट्रक में सवार चालक समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने सभी को राजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां दो लोगों की हालात गंभीर होने के कारण बक्सर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक कप वाहन चलाते समय झपकी लग गई और यह दुर्घटना हो गई। ट्रक में मजदूर बैठे थे जो यूपी जा रहे थे। ये घटना शनिवार की है। 

विज्ञापन


बक्सर -कोचस स्टेट हाईवे पर कोचस की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक बक्सर की तरफ आ रहा था जिसमें गया और नवादा के मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी सवार थे। ये सभी यूपी के गाजीपुर जिले के किसी ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए जा रहे थे। ट्रक जैसे ही राजपुर थाना स्थित मकोरियाडीह गांव के पास पहुंची तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित हो मंदिर से जा टकराया।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। ट्रक ड्राइवर दिनेश कुमार 32 यूपी निवासी और एक अन्य की हालत होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed