फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Burglary in seed shop in Nalanda and theft of property worth five lakhs

Bihar News: बीज दुकान में सेंधमारी कर की पांच लाख की चोरी; आठ महीने में दूसरी बार हुई वारदात

Tue, 04 Jul 2023 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

बाजार वासियों ने कहा कि रात में गश्त के दौरान पुलिस डंडे मारी कर रही है। उसी का नतीजा है कि आए दिन दुकान और मकान के ताले टूट रहे हैं। वहीं, सारे थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Burglary in seed shop in Nalanda and theft of property worth five lakhs
बीज की इसी दुकान में आठ महीनों में दूसरी बार हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बदमाशों ने बीज दुकान में सेंधमारी कर सोमवार की रात पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। मामला सारे थाना क्षेत्र के वेनार मोड़ के पास का है। चोरी की घटना शंकर बीज भंडार में हुई है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब दुकान का संचालक सत्येंद्र कुमार मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन


शंकर बीज भंडार के संचालक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात दुकान में रखे बीज और दो लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली है। लगभग पांच लाख की संपत्ति को बदमाशों ने चुरा लिया है। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़, सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित की मानें तो पिछले साल अक्टूबर महीने में भी इसी दुकान में बदमाशों ने करीब सात लाख की संपत्ति की चोरी कर ली थी। पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी थी। वहीं, एक बार फिर से बदमाशों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार वासियों ने कहा कि रात में गश्त के दौरान पुलिस डंडे मारी कर रही है। उसका नतीजा है कि आए दिन दुकान और मकान के ताले टूट रहे हैं। वहीं, सारे थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed