फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Bihar Board Class 10th Result 2025 123 students in top 10 in matriculation exam Check Result toppers lis

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड को टॉपर्स चुनने में छूटा पसीना, टॉप 10 में 123 परीक्षार्थियों को मिली जगह

Sat, 29 Mar 2025 12:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

 BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 1558077 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दिया था। इसमें से 1279294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 278783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 253754 लड़के, 217091 लड़कियां शामिल हैं।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board Class 10th Result 2025 123 students in top 10 in matriculation exam Check Result  toppers lis
प्रेस वार्ता करते शिक्षा विभाग के एसीएस, मंत्री, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 1558077 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दिया था। इसमें से 1279294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 278783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 253754 लड़के, 217091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 470845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया। बिहार बोर्ड को इस बार मैट्रिक परीक्षा का टॉपर फाइनल करने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा परिणाम में टॉप 10 परीक्षार्थियों की सूची जारी करता है। इस बार टॉप 10 नंबर हासिल करने वालों की संख्या 123 रही। स्टेट टॉपर में तीन नाम हैं- साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा। तीनों टॉपर्स को 500 में 489 नंबर आए हैं। बिहार बोर्ड की टॉपर सूची में 488 नंबर लाकर दूसरे स्थान पर रहने वालों की संख्या तीन है- पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम और प्रियांशु राज। तीसरे पायदान पर 487 नंबर लाने वालों की संख्या पांच है- मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडे, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन और रोहित कुमार।

विज्ञापन


चौथे और पांचवे स्थान पर इतने बच्चे शामिल
इधर, 486 नंबर पाने वाले चौथे स्थान पर रहे और इनकी संख्या छह है-  साकेत कुमार, प्रणव कुमार, सुशांत कुमार, आदित्य, रत्नेश कुमार और कृषिका दुबे। वहं 485 नंबर हासिल कर पांचवें स्थान पर रहने वालों की संख्या आठ है- रंजन कुमार रौनियार, संस्कृति कुमारी, धरणी धर, निशा कुमारी, कृति कुणाल, उत्कर्ष राज, मोहम्मद आरजू और सृष्टि प्रिया। 484 अंक लाकर छठे स्थान पर रहने वालों की संख्या भी आठ है- कोमल कुमारी, रिया कुमारी, दिव्यांश कुमार, आकाश कुमार, प्रिया कुमारी, पीयूष कुमार, दिलखुश कुमार और स्मिता कुमारी। 
विज्ञापन


सातवें और आठवं स्थान पर इतने बच्चे शामिल
483 नंबर हासिल कर राज्य में सातवें स्थान पर रहने वालों की संख्या 14 है- सोनाली सुमन, करिश्मा कुमारी, विशाल कुमार, आकाश कुमार, इशाना परवीन, विवेक कुमार, रूपम कुमारी, राजीव कुमार मंडल, आयुष रंजन, नेहा कुमारी,तनय भार्गव, प्रवीण कुमार, मानसी सिंह और गुड़िया कुमारी। 482 अंक हासिल कर टॉप 8 में रहने वालों की संख्या 13 है-  शालू कुमारी, शुभम कुमार, नव ज्योति, अनीशा भारती, उत्कर्ष प्रसाद केसरी, अंजली कुमारी,  दिशा श्री, विवेक कुमार, मनीष कुमार यादव, अंकित कुमार, सिद्धार्थ यदुवंशी, रुचि कुमारी और अंशु प्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि
पिछले साल यानी 2024 में मैट्रिक टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को बढ़ी हुई राशि मिलेगी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब दो लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को एक लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed