फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike riders beaten up, ambulance stopped during jam-arson; One brother killed other in Muzaffarpur

Bihar News : जाम-आगजनी के दौरान बाइक सवारों को पीटा, एम्बुलेंस को रोका; एक भाई ने दूसरे को मारा, गुस्सा रोड पर

Mon, 02 Oct 2023 12:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में भाई द्वारा भाई की हत्या के बाद शुरू हुआ बवाल। स्थानीय लोगों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन किया। बांस-बल्ले से सड़क को घेरा गया। राहगीरों और बाइक सवारों की पिटाई भी की गई। बवाल बढ़ने की सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Bike riders beaten up, ambulance stopped during jam-arson; One brother killed other in Muzaffarpur
हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने जाम की सड़क, फिर बाइक सवारों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर माई स्थान के पास रविवार की देर रात घर में घुसकर गोनौर सहनी (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानेदार रोहन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर घटनास्थल की छानबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक दाब बरामद की। वहीं, इस हत्या के खिलाफ परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। बांस-बल्ले से सड़क को घेरा गया। राहगीरों और बाइक सवारों की पिटाई भी की गई। बवाल बढ़ने की सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन


जमीन विवाद को लेकर की गई हत्या
जानकारी के मुताबिक, मौके से मिली दाब से गोनौर सहनी की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गोनौर सहनी तीन भाइयों में मंझला था। सबसे बड़ा भाई शंकर सहनी और छोटा भाई रवि सहनी है। पूर्व से जमीन विवाद को लेकर गोनौर सहनी और रवि सहनी के बीच विवाद चल रहा था। शेखपुर ढाब में 15 धुर का एक जमीन थी। पांच धुर दादा और दस धुर जमीन मां के नाम पर थी। मां के जमीन वाले हिस्से में से नौ धुर जमीन रवि सहनी ने शेखपुर ढाब के एक रवि सहनी (खरीदार) के हाथों बेंच दी थी।
विज्ञापन


मृतक गोनौर सहनी, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस तथा ग्रामीण


लोगों ने बताया कि इस बात का गोनौर सहनी और शंकर सहनी ने विरोध कर दाखिल खारिज करा दिया था। इसी को लेकर अदावत चल रही थी। पहले भी इसे लेकर मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी। इसके बाद भी आरोपियों के द्वारा लगातार हत्या की धमकी दी जा रही थी। मृतक के परिजनों ने शेखपुर ढाब के रवि सहनी और छोटा भाई रवि सहनी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोनौर ठेला चलाकर करता था परिवार का भरण-पोषण
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक गोनौर सहनी बाजार समिति में ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके एक बेटा और दो बेटी हैं। सभी तीन साल से लेकर दस साल तक के हैं। पत्नी आरती देवी पिछले डेढ़ महीनों से मायके में है। तीन बच्चों के साथ गोनौर सहनी घर पर था।

वहीं, भतीजे बॉबी ने बताया कि दादी के नाम पर जमीन थी। उसको छोटे चाचा ने बेच दिया था। बीते 11 को वे सभी आए थे। मम्मी के हाथ और मंझले चाचा को चाकू मार दिया था। हम लोग थाना में भी गए थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद आज रात उनकी गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक की बड़ी भौजाई तारा देवी ने बताया कि बाप रे बाप हमरा देवर के गला रेतकर हत्या कर देलख रे बाप। आवेदन पर आवेदन देते थे, लेकिन ये थाना वाले नहीं सुनते थे।


इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भाई रवि सहनी और अन्य के द्वारा गोनौर सहनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जमीन विवाद का मामला पूर्व से चल रहा था। जिस दाब से हत्या की गई, उसको बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी हम लोग आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed