{"_id":"64b107b2efd801036c05e628","slug":"bride-s-uncle-beaten-to-death-by-angry-youths-after-he-was-interrupted-for-dancing-with-women-in-wedding-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दुल्हन के चाचा ने बरात में महिलाओं के साथ डांस करने से टोका, नाराज युवकों ने पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दुल्हन के चाचा ने बरात में महिलाओं के साथ डांस करने से टोका, नाराज युवकों ने पीटकर उतारा मौत के घाट
Fri, 14 Jul 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:00 PM IST
सार
कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। अभी परिवार के लोगों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के रामपुरा गांव में गुरुवार रात बरात में डांस करने के विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुल्हन के चाचा की पिटाई कर दी। उससे उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने रामपुरा के पास शव को रखकर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्यपथ को जाम कर दिया। इससे सड़क पर यात्रियों का आवागमन ठप पड़ गया है। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों का समझाने-बुझाने में लगी है। मृतक गांव के ही नारायण महतो (50) बताए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रात गांव के कृष्ण महतो की बेटी की शादी थी। बरात वैशाली जिले के चिनोटा से आई थी। लोगों ने बताया कि दरबाजा लगने के बाद गांव के ही कुछ युवक महिलाओं के झुंड में डांस कर रहे थे। लोगों ने बताया कि नारायण महतो ने उन्हें डांस करने से मना किया। इससे नाराज युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। फिर बराती समियाना में जाकर नाश्ता करने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि इसी दौरान बाइक से आए 25-30 युवकों ने समियाना में घुस कर नारायण महतो की पिटाई कर दी। लोगों ने तोड़फोड़ भी मचाई। बाद में घायल नाराय महतो को लोग देर रात सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद रात में ही लोग उनके शव को लेकर वापस कल्याणपुर चले गए। वहीं, सुबह से लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। अभी परिवार के लोगों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।