{"_id":"6499a6ba1e6d1be8c1076955","slug":"bride-for-hours-only-groom-died-before-reaching-jharkhand-home-after-marrying-bride-in-bihar-sad-death-clock-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : दुल्हन विदा कर झारखंड के लिए निकला इंजीनियर दूल्हा नहीं पहुंच सका घर, दो परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : दुल्हन विदा कर झारखंड के लिए निकला इंजीनियर दूल्हा नहीं पहुंच सका घर, दो परिवारों में मचा कोहराम
Mon, 26 Jun 2023 08:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:24 PM IST
सार
Bihar News : होनी नहीं, इसे अनहोनी कहेंगे। बदकिस्मती की ऐसी कहानी फिर कभी न सुनानी पड़े- हम यह भी चाहेंगे। बड़े अरमान से पिता अपनी बेटी के हाथ पीले करता है। खुशी के आंसू के साथ विदा करता है, लेकिन कुछ ही घंटे बाद बदकिस्मती से सामना होता है। बदकिस्मती वाली इस घटना में 'अमर उजाला' सामाजिक दायित्व निभाते हुए दुल्हन का नाम नहीं प्रकाशित कर रहा है, ताकि उसकी आगे की जिंदगी खराब न हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी हुई, दुल्हा के साथ दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन विधवा हो गई। मामला बिहार के औरंगाबाद जिला का है। झारखंड के बोकारो जिले से बारात आई थी। द्वार पूजा हुआ, जयमाल हुआ और वृंदा सिंह के इंजीनियर पुत्र अमन की धूमधाम से शादी हुई। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने नए जीवन साथी के साथ ससुराल के लिए रावण हो गई।
दुल्हे की बिगड़ी तबियत
दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर की ओर रवाना हो गया। इसी दौरान बाराचट्टी के पास अमन की तबीयत अचानक से खराब हो गई। अमन को काफी पसीना आ रहा था लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। एयरकंडीशन कार में दूल्हे को पसीने से तरबतर देख परिजन घबड़ा गए और उसे इलाज के लिए बाराचट्टी के सरकारी अस्पताल ले गए। चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। वहां भी दूल्हे की तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर पटना के एक बड़े निजी नर्सिंग होम में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया।
खुशी का माहौल मातम में बदला
परिजनों ने पटना के बांस घाट में अमन का दाह संस्कार कर दिया। इधर घर पर दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। जिस घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारी चल रही थी, उस घर में मातम पसर गया। घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगी। दूल्हे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वही चिकित्सक इसे प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक का मामला बता रहे है। बहरहाल हादसे के बाद दुल्हन के मायके और ससुराल दोनों ही जगहों पर कोहराम मचा है। दोनों जगह मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।