फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Teacher : Fake BPSC teacher arrested in Begusarai, caught cheating in photo and thumb verification.

BPSC Teacher : बेगूसराय में फर्जी बीपीएससी शिक्षिका गिरफ्तार, ऐसे फंसा मामला

Tue, 16 Jan 2024 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में बीपीएससी से चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसी दौरान बेगूसराय में एक फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
BPSC Teacher : Fake BPSC teacher arrested in Begusarai, caught cheating in photo and thumb verification.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पुलिस ने एक बीपीएससी फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षिका मुंगेर की रहने वाली नुमा कुमारी है जो प्राथमिक विद्यालय रघुनंदनपुर में पदस्थापित थी। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर की गई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


असली की जगह नकली परीक्षार्थी परीक्षा में हुआ था शामिल 
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि जिला शिक्षा कार्यालय में फेज वन अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों का वेरिफिकेशन और थंब इंप्रेशन का काम चल रहा था। इस दौरान उक्त शिक्षिका का फोटो और थंब वेरिफिकेशन में शिक्षिका नुमा कुमारी का उस डॉक्यूमेंट से ना तो फोटो मिल पाया और न ही बायोमेट्रिक। फिर उससे कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें नुमा कुमारी ने बताया कि उसके बदले किसी अन्य ने परीक्षा दिया था। फिर जिला पदाधिकारी के आदेश पर आरोपी शिक्षिका नुमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


फोटो और बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ी गई शिक्षिका 
इस संबंध मे जिला अंकेक्षण पदाधिकारी फरहान अली का कहना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में फेज वन के तहत नियुक्त शिक्षकों के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। वेरिफिकेशन कार्य में उन्हें मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जांच की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान जब नुमा कुमारी के पेपर की जांच शुरू हुई तो उसका फोटो दिए गये डॉक्यूमेंट के साथ मेल नहीं खा रहा था। शंका होने पर बायोमेट्रिक से जांच की गई तो उसमें भी मिसमैच होने लगा। इस तरह से उसके फर्जी होने का पुख्ता प्रमाण साबित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर शिक्षिका गिरफ्तार 
जिला अंकेक्षण पदाधिकारी फरहान अली ने बताया कि इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मीला राय को दी गई। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मीला राय ने तत्काल इस बात की जानकारी नगर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस डीईओ कार्यालय पहुंची और जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मीला राय के आदेश पर उक्त फर्जी शिक्षिका नुमा कुमारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


जानिए कहां नियुक्त थी फर्जी शिक्षिका 
जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मीला राय ने बताया कि आरोपी शिक्षिका नुमा कुमारी भगवानपुर प्रखंड के रघुनंदनपुर प्राइमरी स्कूल में पदस्थापित थी। वहीं रघुनंदनपुर प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका रिंकी कुमारी का कहना है कि दो महीना पहले 15 नवंबर को नुमा कुमारी ने उनके विद्यालय में अपना योगदान दिया है। योगदान करने के बाद वह विद्यालय में पढ़ाने लगी। आज जब वह जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में चल रहे वेरिफिकेशन के लिए वहां पहुंची तो वेरिफिकेशन के दौरान वह फंस गई। रघुनंदनपुर प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका रिंकी कुमारी ने बताया कि पिछले दो महीने से वह उनके विद्यालय में पढ़ा रही थी लेकिन आज जब मैंने उनका पेपर देखा तो उसमें जो तस्वीर हैं वह आरोपी नुमा कुमारी से भिन्न है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed