फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Teacher: Bihar Public Service Commission clarified some things regarding teacher appointment, exam date

BPSC Teacher : शिक्षक नियुक्ति को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने किया यह अहम बदलाव, अभ्यर्थी जान लें

Thu, 22 Jun 2023 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

BPSC Exam : परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को होने वाली थी। लेकिन, CTET परीक्षा को देखते हुए BPSC ने अचानक डेट में बदलाव किया है।

विज्ञापन
BPSC Teacher: Bihar Public Service Commission clarified some things regarding teacher appointment, exam date
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग यह परीक्षा 24, 25, 26 और 27 को परीक्षा होगी। पहले यह परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को होने वाली थी। लेकिन, CTET परीक्षा को देखते हुए BPSC ने अचानक डेट में बदलाव किया है। BPSC के चेयरमेन अतुल प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि CTET की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। BPSC की परीक्षा से इसकी तिथि टकरा रही थी। इसलिए अभ्यर्थियों की किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अगर अधिक होगी तो परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी।

विज्ञापन


 CTET अंकों के छूट के संबंध में आदेश जारी
बता दें किइससे पहले अभ्यर्थियों को छूट देते हुए बड़ा बदलाव किया था। इसमें महिला, एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए CTET के अंक में छूट की सीमा बढ़ा दी गई थी।शिक्षा विभाग में CTET अंकों के छूट के संबंध में आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि बिहार में शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया में सामान्य वर्ग की महिला, दिव्यांग एवं SC/ST अभ्यर्थियों को सीटेट के अंकों में वही छूट मिलेगी जो BTET अभ्यर्थियों को मिली थी। CTET में सामान्य वर्ग की महिला के लिए न्यूनतम 82 अंक (55%) कर दिया गया। पहले न्यूनतम अंक 90 यानी (60%) रखा गया था। एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए  CTET 75 अंक (50%) अंक लाना अनिवार्य है। जबकि पहले न्यूनतम अंक 82 निर्धारित था। इससे तहत राज्य के एक लाख से हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली, आवेदन करें
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें टीचर पद के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC के अनुसार, शिक्षक भर्ती के लिए 15 जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। वहीं अंतिम आवेदन करने तिथि 12 जुलाई है। वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर तक आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed