फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Protest: Pappu Yadav's supporters created ruckus in Patna, shops closed, road jammed, Bihar

BPSC Protest: पटना में पप्पू यादव के समर्थकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने सांसद और प्रदर्शनकारियों पर किया केस

Sun, 12 Jan 2025 04:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 Jan 2025 04:33 PM IST
सार

Bihar News: पटना के अशोक राजपथ पर पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। सड़क पर आगजनी की। दुकानों को बंद करवा दिया। सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इनके बाद आगे बढ़ते हुए डाकबंगला चौराहा पर आए और यहां पर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
BPSC Protest: Pappu Yadav's supporters created ruckus in Patna, shops closed, road jammed, Bihar
पटना के गांधी मैदान के पास समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के एकमात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार यानी आज राज्यव्यापी बंद का एलान किया था। सुबह नौ बजे से ही पप्पू यादव के समर्थक पटना समेत बिहार के कई जिलों में सड़क पर उतर गए। जमकर प्रदर्शन किया। नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं पटना के अशोक राजपथ पर पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। सड़क पर आगजनी की। दुकानों को बंद करवा दिया। सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इनके बाद आगे बढ़ते हुए डाकबंगला चौराहा पर आए और यहां पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पप्पू यादव भी अपने आवास से निकले और इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराह पहुंचे। इनकी मांग हैं कि नीतीश सरकार बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द को दुबारा एग्जाम ले। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में रही गड़बड़ियों की जांच करवाए।

विज्ञापन


पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज
इधर, पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना में उग्र प्रदर्शन और कानून का उल्लंघन करने के आरोप में सांसद राजीव रंजन उर्फ़ पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि बीपीएससी परीक्षा एवं अन्य मांगों को लेकर चक्का जाम का आह्वाहन किया गया था। लगभग 150 लोगों द्वारा अशोक राजपथ से कारगिल चौक होते हुए डाक बंग्ला चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया तथा सड़क यातायात में व्यवधान डाला गया। इस क्रम में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा एक वाहन में तोड़-फोड़ की गई तथा कुछ शोरूम पर डंडा मारते हुए बंद कराने की कोशिश की गई। सड़क यातायात को बाधित करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अनधिकृत रूप से जुलूस निकालकर लोक-व्यवस्था भंग करने के कारण पप्पू यादव तथा उनके समर्थकों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए 15 उपद्रवियों को निरुद्ध किया गया है तथा वीडियो और सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर शेष लोगों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जब मांगें पूरी नहीं होती है तब तक जारी रहेगा आंदोलन
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लगातार अनुरोध के बावजूद बिहार सरकार बीपीएससी परीक्षार्थियों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मांगे नहीं सुनी जा रही है। हमलाग हमलोग अब बिहार सरकार राम नाम सत्य करने निकले हैं। आज स्वामी विवकानंद की जयंती है। युवा दिवस है। इसलिए युवाओं के लिए हमारा शपथ अटल और अटूट है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

Trending Videos

BPSC Protest: Pappu Yadav's supporters created ruckus in Patna, shops closed, road jammed, Bihar
पटना में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

समर्थकों ने पटना में जमकर बवाल किया
सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना में जमकर बवाल किया। लाठी-डंडे के बल पर दुकानदारों को धमकाते हुए दुकानें बंद करवाई। विरोध करने वालों से मारपीट भी की गई। मेट्रो के निर्माण में लगी हाईवा में भी तोड़फोड़ की गई। पटना में जगह-जगह पर बीच सड़क पर छात्र टायर जला कर आगजनी कर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया। जाम की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के बीच दूर-दूर तक पुलिस प्रशासन नहीं दिख रहे। बीपीएससी री-एग्जाम और बहाली परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच को लेकर बंद बुलाया है। इस बंद का समर्थन भीम आर्मी और एआईएमआईएम ने भी समर्थन किया है।


 

BPSC Protest: Pappu Yadav's supporters created ruckus in Patna, shops closed, road jammed, Bihar
पटना में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

छात्रों ने कहा- हमलोग अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे
बता दें कि 13 दिसंबर को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे रद्द करके फिर से री एग्जाम कराने की मांग कर रहे हैं। इस को लेकर गर्दनीबाग में पिछले 25 दिनों से प्रदर्शन जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब तक अनशन पर बैठे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इससे छात्रों और उनके संगठनों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed