फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam : patna administration recommend to BPSC Murder case filed against the candidates ruckus in the exam

BPSC Exam : परीक्षा में हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों पर चलेगा हत्या का केस, प्रशासन ने आयोग से की सिफारिश

Sun, 15 Dec 2024 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 15 Dec 2024 09:49 PM IST
सार

Bihar News : बीपीएससी की परीक्षा में हंगामा और फिर केंद्र अधीक्षक की मौत के बाद आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट की मांग की थी। जिला प्रशासन से आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार उन अभ्यर्थियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
BPSC Exam : patna administration recommend to BPSC Murder case filed against the candidates ruckus in the exam
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा 13 दिसंबर को बापू परीक्षा परिसर में एकीकृत 17वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहां कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा अवधि में हंगामा किया। इस घटनाक्रम के संबंध में आयोग ने डीएम पटना से रिपोर्ट की मांग की थी। इस संबंध में पटना के डीएम डॉ  चंद्रशेखर सिंह ने 15 दिसंबर को आयोग को रिपोर्ट समर्पित किया है, जिस पर निर्णय लेने के लिए 16 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद आयोग आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन



 

BPSC Exam : patna administration recommend to BPSC Murder case filed against the candidates ruckus in the exam
परीक्षा कक्ष के अंदर और बाहर का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पटना जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों पर हत्या का आरोप लगाने की सिफारिश की है। जिला प्रशासन का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों ने    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा आयोजित परीक्षा में बाधा डालने की कोशिश की थी, जिसके दौरान ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इसलिए उनपर हत्या का मुकदमा चलाया जाय। डिप्टी कलेक्टर-रैंक के एक अधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच की, जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दिया। इस रिपोर्ट में यह कहा गया कि "परीक्षार्थियों के रूप में असामाजिक तत्व जिस प्रकार से परीक्षा में व्यवधान पैदा करने की कोशिश की, ताकि परीक्षा रद्द हो जाय"।

आरोपियों पर होगी कार्रवाई, आयोग भी करेगी 
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रश्न पत्र पुस्तिकाओं के देर से वितरण के बहाने, कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द करने की साजिश की। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाकर परीक्षा को बाधित करने का उनका इरादा था। हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों की पहचान की जायेगी। अगर वह परीक्षार्थी निकलते हैं, तो जिला प्रशासन आयोग से उन्हें बीपीएससी परीक्षा में बैठने से रोकने की अनुशंसा करेगा। उन्होंने कहा कि उन आरोपियों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज किये हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed