फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam: BPSC candidates called for talks, Patna DM, Nitish Kumar, Prashant Kishore

BPSC Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों को बातचीत के लिए बुलाया गया, प्रदर्शनकारी बोले- अब सीएम नीतीश से ही उम्मीद

Sat, 28 Dec 2024 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

BPSC Protest: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार दोपहर धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रविवार को गांधी मूर्ति के नीचे छात्रों के भविष्य की चिंता करने वाले लोग बैठेंगे। एक साथ छात्र संसद में आगे की योजना तय की जाएगी।

विज्ञापन
BPSC Exam: BPSC candidates called for talks, Patna DM, Nitish Kumar, Prashant Kishore
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 11 दिनों से जारी है। वह बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इधर, पटना जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों से बातचीत की गई है। पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि 13 दिसंबर को आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले उम्मीदवारों को एक बैठक की सुविधा देने के लिए एक प्रस्ताव दिया था ताकि वे अपनी शिकायतें रख सकें। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए अपने पांच प्रतिनिधियों को नामित करना होगा। यह प्रतिनिधि आयोग के अधिकारियों को अपनी शिकायतों से अवगत करा सकते हैं। जिला प्रशासन भी विरोध करने वाले उम्मीदवारों को आश्वासन देता है कि आयोग उचित समय के भीतर उचित निर्णय लेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमलोगों को केवल सीएम नीतीश से ही उम्मीद
इधर, प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थी सीएम नीतीश कुमार से मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि हमलोग जिस संस्था पर आरोप लगा रहे हैं, उसके ही अधिकारी से मिलकर क्या करेंगे।? हमलोगों को केवल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उम्मीद है। अब उनसे ही मुलाकात कर हमलोग अपनी बात रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर एसडीएम बोले- बीपीएससी सचिव से मिलाने को तैयार
इससे पहले पटना सदर एसडीएम गौरव कुमार ने करीब आधे घंटे कैंडिडेट्स को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद अधिकारी धरना स्थल से निकल गए। सदर एसडीएम ने कहा कि   अभ्यर्थियों को समय दिया गया है। उन्हें पांच प्रतिनिधि को बातचीत करने के लिए कहा गया है लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। बीपीएससी सचिव से मिलाने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। अब अभ्यर्थियों पर निर्भर करता है कि वह क्या करेंगे।

प्रशांत किशोर धरनास्थल पहुंचे, कही यह बातें
वहीं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार दोपहर धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रविवार को गांधी मूर्ति के नीचे छात्रों के भविष्य की चिंता करने वाले लोग बैठेंगे। एक साथ छात्र संसद में आगे की योजना तय की जाएगी। दोपहर 12 बजे से इसका आयोजन होगा। पीके ने यह भी कहा कि अब यह केवल बीपीएससी के अभ्यर्थियों का मामला नहीं है। बिहार में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है जो बिना किसी अनियमितता के या पेपर लीक के हो जाए। इन सब से अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed