फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body parts of girl and woman missing from the cemetery of Balirampur village in Bettiah district

Bettiah News: बलिरामपुर गांव में कब्रिस्तान से बच्ची और महिला के शव के हिस्से गायब, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 15 Mar 2023 09:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

बेतिया के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में बलिरामपुर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान से छह महीने पहले दफनाए गए शवों के हिस्से गायब मिले हैं। इस घटना से स्थानीयों के साथ पड़ोस के गांव के लोग भी सन्न हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
Body parts of girl and woman missing from the cemetery of Balirampur village in Bettiah district
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र से एक भयावह मामला सामने आया है। सगरौवा पंचायत के बलिरामपुर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान से छह महीने पहले दफनाए गए शवों के हिस्से गायब हैं। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। दरअसल, बुधवार को सगरौवा निवासी शेख इस्लाम की पत्नी रहीमा खातून के शव का सर और शेख इजहार की नवजात बच्ची का शव गायब पाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क से सटे कब्रिस्तान में खुदी हुई दो कब्रों पर पड़ी। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो एक कब्र से महिला के शव से सिर और दूसरी कब्र से पूरा शव ही गायब दिखा। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही सगरौवा, महुअवा, बलिरामपुर, मर्जदवा और परसा आदि गांवों के लोग कब्रिस्तान पहुंच गए।

विज्ञापन

Body parts of girl and woman missing from the cemetery of Balirampur village in Bettiah district
कब्र से गायब हुआ शव - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और प्रशासनिक महकमे को दी गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ कुमार राजीव रंजन और पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच की।

वहीं, कब्रिस्तान से ऐसी घटना को लेकर आसपास गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं। कोई जादू टोने वाले की हरकत की बात कह रहा है तो कोई अंग प्रत्यारोपण वाले गिरोह के मामले की।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि महिला के शव से गायब सिर देख कर लग रहा है कि किसी जंगली जानवर द्वारा ऐसा किया गया है। सितंबर 2022 में महिला का शव दफनाया गया है। उससे एक महीना पहले अगस्त में नवजात बच्ची का भी शव दफनाया गया है। पूरा विश्वास है कि जंगली जानवर ने ही शव को इधर-उधर किया है। स्थिति को पर नजर बनाए रखी जा रही है। फिर भी मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed