फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body of middle-aged man missing for three days found in Nalanda Panchane river

Nalanda: तीन दिन से लापता अधेड़ का नदी में मिला शव, बेटी की ससुराल गया था अधेड़, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Oct 2023 03:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

परिजनों ने नदी पार करने के दौरान डूबने से मौत की आशंका। तीन दिन पूर्व हरनौत के ही धर्मपुर गांव में अधेड़ अपनी बेटी के यहां गए थे।

विज्ञापन
Body of middle-aged man missing for three days found in Nalanda Panchane river
नदी किनारे मिला लापता व्यक्ति का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में तीन दिन से लापता अधेड़ का शव गुरुवार को पंचाने नदी से बरामद किया गया है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना से सकसोहरा जाने वाले मार्ग लोहरा पुल के समीप पंचाने नदी का है। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के दैली महेशपुर गांव निवासी (49) वर्षीय कैलू के रूप में हुई है। वो सफाई का काम करता था है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व हरनौत के ही धर्मपुर गांव में अधेड़ अपनी बेटी के यहां गए थे। वहां से लौटकर घर नहीं पहुंचे। लगातार तीन दिन से परिजन अधेड़ की खोजबीन में जुटे हुए थे। गुरुवार को जब कुछ लोग लोहार पुल के समीप गए तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखा तो एक शव पंचाने नदी के किनारे पड़ा था। इसकी सूचना अधेड़ के घर वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कैलू के रूप की।
विज्ञापन


परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि नदी के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के दौरान गहरे में पानी में जाने के कारण डूबने से कैलू की मौत हुई है। हरनौत थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। नदी में डूबने से परिजन मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed